Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण का फ्लैट आप भी किराए पर ले सकेंगे, 12 हजार से 18 हजार रुपये देना होगा Rent

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 02:29 PM (IST)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी खाली पड़ी आवासीय योजनाओं के फ्लैटों को अब किराए पर देगा। यह योजना अगले कुछ महीनों में शुरू होगी, जिसमें 12 से 1 ...और पढ़ें

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण अपने फ्लैट किराए पर देगा।

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण अपने फ्लैट किराए पर देगा।

    HighLights

    1. शहर के कालिंदीपुरम, नैनी, नीमसराय आदि आवासीय योजना में खाली हैं पीडीए के फ्लैट

    2. पीडीए अपनी आय बढ़ाने के लिए अगले कुछ माह में अपने फ्लैट लोगों को किराए पर देगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। किराए के मकान में अगर आप रह रहे हैं और किराये पर फ्लैट लेने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) आने वाले कुछ ही माह में अपने खाली फ्लैटों को किराए पर उठाने की योजना बना रहा है। इस योजना को धरातल पर लाने की कवायद तेज हो गई है।

    दो-तीन वर्ष के लिए पीडीए किराए पर देगा फ्लैट  

    दो से तीन वर्ष के लिए पीडीए फ्लैटों को किराये पर देगा। सब कुछ सही रहा तो छह माह में किराये पर देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अलग-अलग दर पर किराया निर्धारित किया जाएगा। बड़े फ्लैट का अधिकतम किराया 12 से 18 हजार रुपये मासिक रहेगा।

    फ्लैटों को रेंट पर देने से पीडीए की बढ़ेगी आय 

    न्यू आदर्श कास्टिंग गाइडलाइन-2025 लागू को लागू किए जाने से फ्लैटों को रेंट पर देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। किरायेदारी प्रक्रिया शुरू होने से पीडीए के राजस्व में तो वृद्धि होगी ही फ्लैटों की देखरेख भी बेहतर हो जाएगी।

    छह आवासीय योजनाओं में 515 फ्लैट खाली हैं 

    कालिंदीपुरम, नैनी, नीमसराय सहित अन्य छह आवासीय योजनाओं में 615 फ्लैट रिक्त पड़े हुए है। इन फ्लैटों का निर्माण 20 वर्ष पहले कराया गया था। बिक्री के लिए कई बार विज्ञापन निकाले जाने के बाद भी इन फ्लैटों के खरीदार नहीं मिले। अब नई गाइड लाइन के अनुसार इन फ्लैटों को रेंट पर देने का विचार किया जा रहा है। 1 बीएचके, 2 बीएचके, एलआइजी, एमआइजी आदि फ्लैट खाली हैं।

    खबरें और भी

    किस आवासीय योजना में कितने फ्लैट खाली?

    आवासीय योजना का नाम- फ्लैटों की संख्या
    जागृति विहार- 173
    जाह्नवी विहार- 198
    मौसम विहार- 76
    यमुना विहार- 144
    मानस विहार- 15
    वसुदा विहार- 09

    पीडीए की ओर से बनाए गए उन फ्लैटों को किराये पर भी देने का विचार किया जा रहा है जो पिछले कई वर्षों से नहीं बिके हैं। फ्लैटों को रेंट पर देने की प्रक्रिया न्यू आदर्श कास्टिंग गाइड लाइन-2025 के तहत अपनाने का विचार किया जा रहा है। इस गाइड लाइन के अनुसार आम नागरिकों के साथ प्राधिकरण को भी लाभ मिलेगा।
    - ऋषिराज,उपाध्यक्ष,पीडीए

    यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती : प्रयागराज मंडल में 1250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होगी पुन: निर्युक्ति, नोटीफिकेशन जारी

    यह भी पढ़ें- जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में खींची पढ़ाई की लकीर, पढ़ने-लिखने में सामान्य छात्रों से आगे निकले