Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LT Mains Exam 2025 : एलटी के चार विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से, जरूरी जानकारी अभ्यर्थी यहां पढ़ें

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:52 PM (GMT+05:30)

    LT Mains Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी (पुरुष/महिला) परीक्षा की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। कला, संगीत, कृषि/उद ...और पढ़ें

    LT Mains Exam 2025 एलटी मुख्य परीक्षा के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी कर सकेंगे।

    LT Mains Exam 2025 एलटी मुख्य परीक्षा के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी कर सकेंगे। 

    HighLights

    1. आवेदन के लिए प्रक्रिया वेबसाइट के होम पेज पर दर्शाई गई है

    2. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निर्देश पढ़कर ही करें आवेदन

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। LT Mains Exam 2025 सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी यानी एलटी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चार विषयों के सफल अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि कला, संगीत, कृषि/उद्यानकर्म तथा उर्दू विषय की मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च से वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।

    प्रमाणपत्रों की पीडीएफ फाइल अपलोड करना अनिवार्य 

    LT Mains Exam 2025 आवेदन के लिए प्रक्रिया वेबसाइट के होम पेज पर दर्शाई गई है। आवेदन संबंधी निर्देशों को पढ़कर प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि त्रुटि न होने पाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिए गए फार्मेट पर सभी संलग्नकों जैसे कि प्रत्येक वर्ष की अंकतालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाणपत्रों की पीडीएफ फाइल (साइज अधिकतम दो एमबी) अपलोड करना अनिवार्य है।

    संशोधन का अवसर एक बार ही मिलेगा

    LT Mains Exam 2025 कहा गया है कि आनलाइन सबमिट फार्मसेट (आवेदन पत्र) को मुद्रित कर लें। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर वेबसाइट के होमपेज पर प्रदर्शित विकल्प को क्लिक कर संशोधन कर सकेंगे, लेकिन संशोधन का अवसर एक बार ही मिलेगा। यह प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। आनलाइन भरे गए फार्मसेट को प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित एक लिफाफे में भरकर 20 अप्रैल को शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से आयोग में उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

    यह भी पढ़ें- TET की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, प्रदेश के सभी जिलों में 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस

    यह भी पढ़ें- UPPCS Mains Exam 2025 : चार दिवसीय पीसीएस की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से, लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए 27 केंद्र

    खबरें और भी