Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPCS Mains Exam 2025 : चार दिवसीय पीसीएस की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से, लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए 27 केंद्र

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

    UPPCS Mains Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू हो रही है। यह चार दिवसीय परीक्षा लखनऊ और प्रयागराज के 27 केंद्रों पर ...और पढ़ें

    UPPCS Mains Exam 2025 यूपीपीएससी ने 29 मार्च से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा की तैयारी की है।

    UPPCS Mains Exam 2025 यूपीपीएससी ने 29 मार्च से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा की तैयारी की है।

    HighLights

    1. उप्र लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली है

    2. लखनऊ में बने 15 परीक्षा केंद्रों के लिए 6,646 अभ्यर्थी पंजीकृत

    3. प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPCS Mains Exam 2025 सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस-2025) मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी। चार दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में एक अप्रैल तक कराई जाएगी।

    दो पालियों में होगी परीक्षा 

    UPPCS Mains Exam 2025 पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए लखनऊ और प्रयागराज में कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सम्मिलित होने के लिए 11,403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा पाली की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय दोपहर बाद 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।

    पहले दिन सामान्य हिंदी, दूसरी पाली में निबंध परीक्षा

    UPPCS Mains Exam 2025 लखनऊ में बने 15 परीक्षा केंद्रों के लिए 6,646 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 29 मार्च को सुबह पाली में सामान्य हिंदी तथा दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, त्रुटि संशोधन शुल्क जमा कर 1 मई तक हो सकेगा; हेल्पलाइन नंबर जारी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बन रहा रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन, फिर यात्री कर सकेंगे कई जिलों की आरामदायक यात्रा

    खबरें और भी