Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बन रहा रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन, फिर यात्री कर सकेंगे कई जिलों की आरामदायक यात्रा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:36 PM (IST)

    प्रयागराज में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण राजापुर वर्कशॉप में शुरू हो गया है। आरजी मोबिलिटी के साथ अनुबंध के ...और पढ़ें

    प्रयागराज के लीडर रोड वर्कशाप में निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन। जागरण

    प्रयागराज के लीडर रोड वर्कशाप में निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन। जागरण

    HighLights

    1. राजापुर लीडर रोड वर्कशाप में सात चार्जिंग मशीनें मंगाई गईं

    2. एक माह में शुरू हो जाएगा इलेक्ट्रिक बस स्टेशन-बसों का मेंटेनेंस

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रोडवेज की इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। राजापुर स्थित लीडर रोड वर्कशाप के पश्चिमी हिस्से में चार्जिंग मशीन लगाई जाएगी। सात मशीन एक साथ काम करेगी। इन मशीनों के जरिए 33 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा और उनका संचालन इंटरसिटी के रूप में होगा।

    अप्रैल तक चार्जिंग स्टेशन बनने की उम्मीद 

    इंटरसिटी ऐसी बसें होती हैं जो एक शहर से किसी विशेष दूसरे शहर को जोड़ती है। प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और अयोध्या के बीच इन बसों के संचालन पर पहले ही मुहर लग चुकी है। अप्रैल माह तक चार्जिंग स्टेशन बन जाने की पूर्ण संभावना है।

    इलेक्ट्रिक बसों के परिचालक रोडवेज के होंगे  

    रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि 33 बसों के लिए आरजी मोबिलिटी के साथ अनुबंध किया गया है। यह इन बसों का संचालन कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। बसों का मेंटेनेंस, चार्जिंग, चालक का प्रबंध कंपनी ही करेगी। रोडवेज की ओर से चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान, बसों को खड़ा करने के लिए डिपो में स्थान दिया गया है। इन बसों में परिचालक रोडवेज के ही होंगे। लगभग पौने तीन रुपये प्रति किलोमीटर की दर से इन बसों से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को किराया मिलेगा। जिससे परिचालक का वेतन, वर्कशाप में मेंटेनेंस व निगम हित के कार्य होंगे।

    प्रयागराज आ चुकी हैं 17 बसें 

    प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और अयोध्या के 33 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंधित की गई हैं। इनमें से 17 बसें अब तक प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। अभी 16 बसें और प्रयागराज आनी हैं। रशियन कंपनी (रूस की कंपनी) आरजी मोबिलिटी ही बसों का निर्माण कर रही है। यह बसें सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास, सिपाही की वर्दी फाड़ी व दारोगा का नेमप्लेट नोचा

    यह भी पढ़ें- प्रयगराज में 111 केंद्रों पर 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद; क्रय केंद्रों पर छाया व पानी की रहेगी व्यवस्था