Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास, सिपाही की वर्दी फाड़ी व दारोगा का नेमप्लेट नोचा

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:03 PM (IST)

    प्रयागराज के नैनी कोतवाली के सामने पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और दारोगा का नेमप्लेट नोंच दिया गया। शांति भंग के आरोप ...और पढ़ें

    प्रयागराज में आरोपित का मेडिकल कराने जा रही नैनी पुलिस टीम पर हमला किया गया।

    प्रयागराज में आरोपित का मेडिकल कराने जा रही नैनी पुलिस टीम पर हमला किया गया।

    HighLights

    1. नैनी कोतवाली के सामने आरोपित को छुड़ाने का प्रयास

    2. महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार में नैनी कोतवाली के सामने आरोपित को छुड़ाने की नीयत से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फाड़ी गई और दारोगा का नेम प्लेट नोचकर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 

    बताया जाता है कि नैनी थाने की पुलिस शांति भंग के मामले में गिरफ्तार एक पूर्व फौजी आरोपित का मेडिकल कराने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर एक महिला समेत तीन लोगों ने हमला बोल दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और दरोगा का नेमप्लेट नोच कर फेंक दिया गया।

    हमलावर आरोपित को छुड़ाने में सफल भी हो गए थे, हालांकि उसी दौरान सामने से आ रहे जवानों ने उसे दौड़कर फिर पकड़ लिया। इस मामले में दारोगा की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    शुक्रवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित सरई गांव का मूल निवासी दिलीप कुमार सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह नैनी थाना क्षेत्र के चाका शक्तिनगर काॅलोनी में रहता है। उसे पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    दिलीप को न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए सीएचसी चाका ले जाने के लिए पुलिस टीम निकली थी। बताया जाता है कि थाने के सामने ही उसे छुड़ाने की नीयत से उसकी पत्नी और अन्य  ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर थाने में तैनात सिपाही गोपाल चाहर मौके पर पहुंच गया। हमलावरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा अंकित का नेमप्लेट नोचकर फेंक दिया गया।

    इसी दौरान मौका पाकर दिलीप पुलिस हिरासत से भागने लगा। संयोग अच्छा था कि सामने से कुछ जवान आ रहे थे। उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस मामले में चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिवजी गुप्ता की तहरीर पर दिलीप कुमार, उसकी पत्नी रीना सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हादसे की वजह क्या थी? इफको की रिपोर्ट में तो कहा गया- नहीं फटा अमोनिया गैस टैंक

    यह भी पढ़ें- UPTET 2026 : जिनकी एक से अधिक जीवित पत्नियां हैं, वह टीईटी में नहीं कर सकेंगे आवेदन; सिर्फ इस स्थिति में मिलेगा मौका