प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हादसे की वजह क्या थी? इफको की रिपोर्ट में तो कहा गया- नहीं फटा अमोनिया गैस टैंक
प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे की गुत्थी उलझती जा रही है। इफको की रिपोर्ट में अमोनिया गैस टैंक फटने की बात सामने नहीं आई है, जब ...और पढ़ें

प्रयागराज के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज में दुर्घटना के बाद फैला मलबा। जागरण आर्काइव
HighLights
पीडब्ल्यूडी की जांच में पहले भी सामने आया था यही तथ्य
पीडीए की रिपोर्ट अभी नहीं आई, उलझती जा रही गुत्थी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में फाफामऊ के चंदापुर में पूर्व मंत्री व सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे की वजह क्या थी, यह गुत्थी पूरी तरह से सुलझने का नाम नहीं ले रही है। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के टैंक के फटने की आशंका थी, लेकिन अब तक हुई जांच में इसके भी प्रमाण नहीं मिले।
पूर्व मंत्री के कोल्ड में हुई घटना की जांच के लिए प्रशासन की ओर से एडीएम एफआर की अगुवाई में एक कमेटी बनाई गई थी। यह कमेटी अलग-अलग कई विभागों से जांच करा रही है। पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन, पीडीए, नगर निगम, बिजली, प्रदूषण, उद्यान, कारखाना और इफको विभाग इसमें शामिल हैं। इन सभी महकमों से घटनास्थल व उससे जुड़े बिंदुओं की जांच की रिपोर्ट मांगी गई थी।
इफको और पीडीए को छोड़कर अन्य विभागों ने पहले ही रिपोर्ट दे दी थी। पीडब्ल्यूडी की जांच में निकल कर आया था कि कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया गैस टैंक में कोई विस्फोट नहीं हुआ था। बल्कि, पाइप में लीकेज था।
इसके बाद अब इफको की रिपोर्ट भी आ गई है। एडीएम एफआर वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि इफको की जांच में अमोनिया गैस के टैंक के फटने की बात निकल कर नहीं आई। पीडीए की रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।