Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयगराज में 111 केंद्रों पर 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद; क्रय केंद्रों पर छाया व पानी की रहेगी व्यवस्था

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 05:21 PM (IST)

    प्रयागराज के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी! जिले में 30 मार्च से 111 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी, जो 15 जून तक चलेगी। सरकार 2585 रुपये प्रति कुं ...और पढ़ें

    प्रयागराज में 30 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी।

    प्रयागराज में 30 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी।

    HighLights

    1. 15 जून तक गेहूं खरीद होगी, 2585 रुपये प्रति कुंतल की जाएगी खरीद

    2. गेहूं कटाई शुरू हाेने संग शासन स्तर से सरकारी क्रय केंद्र खोलने की तैयारी 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में गेहूं की कटाई शुरू हाेने के साथ ही शासन स्तर से गेहूं खरीदने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर भी खोलने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में 30 मार्च से खरीद शुरू हो जाएगी जो 15 जून तक जारी रहेगी।

    जिले में 111 क्रय केंद्र निर्धारित, 20 और खुलेंगे

    जिले में 111 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद निर्धारित की जा चुकी है। आने वाले दिनों में 20 और क्रय केंद्र खोले जाने की संभावना है। समर्थन मूल्य पहले ही घोषित किया जा चुका है, लेकिन लक्ष्य का आवंटन अभी नहीं किया गया है।

    क्रय केंद्रों पर छाया-पानी आदि व्यवस्था होगी

    जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि 2,585 रुपये प्रति कुंतल गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह तक की जाएगी। केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया, पानी व बैठने आदि की व्यवस्था की जा रही है। क्रय केंद्रों पर आने वाले गेहूं की उतराई, छनाई व सफाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल अलग से दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गैस एजेंसियों पर भीड़, बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं मिल रही, लोगों की बढ़ी परेशानी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुराने यमुना पुल का सड़क मार्ग 29 मार्च तक बंद रहेगा, रेलवे बदल रहा ब्रिज का गर्डर

    खबरें और भी