विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में पुराने यमुना पुल का सड़क मार्ग 29 मार्च तक बंद रहेगा, रेलवे बदल रहा ब्रिज का गर्डर

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Mar 2026 04:10 PM (IST)

प्रयागराज में पुराने यमुना पुल का सड़क मार्ग 29 मार्च तक बंद रहेगा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति ...और पढ़ें

प्रयागराज स्थित पुराने यमुना पुल की फाइल फोटो।

प्रयागराज स्थित पुराने यमुना पुल की फाइल फोटो।

HighLights

  1. साढ़े तीन-चार घंटे काम के दौरान पूर्णत: बंद रहेगा रास्ता

  2. दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यह पुल महत्वपूर्ण है

  3. इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जाने की कवायद है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप पुराने यमुना पुल के रास्ते से अगले दो दिनों में आवागमन करने वाले हैं तो ध्यान दें। पुराने यमुना पुल पर रेलवे दो गर्डर बदल रहा है। इस कार्य के दौरान पुल पर आवागमन बंद रहेगा। 29 मार्च तक सड़क मार्ग को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

कल क्रेन आदि हटा ली जाएंगी

हालांकि राहत यह है कि पुल को उतनी ही देर के लिए बंद किया जाएगा जितनी देर गार्डर रखने का काम होगा। लगभग साढ़े तीन से चार घंटे का समय एक गर्डर लांचिंग में लगता है। शुक्रवार को पहले गर्डर को रखने का कार्य पूरा भी कर लिया गया है। शनिवार को दूसरा गर्डर लांच हो जाएगा, जबकि रविवार को कुछ फिनिसिंग के कार्य और क्रेन हटाने आदि की प्रक्रिया पूरी होगी।

पुल के दो गर्डर बदले जा रहे

पुराना यमुना पुल दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जानी है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बदलाव हो रहा है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुल के गऊघाट छोर पर स्थित दो पुराने गार्डरों को बदलना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

नए यमुना पुल का उपयोग करें

उन्होंने बताया कि इन भारी गार्डरों को रोड क्रेन के माध्यम से बदला जा रहा है। कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए गऊघाट की ओर पुल के सामने रोड क्रेन तैनात की गई है। मरम्मत कार्य के कारण नैनी की ओर से आने वाले पुराने यमुना पुल के सड़क मार्ग को 27 मार्च से 29 मार्च तक बंद रखा जाएगा। लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों के रूप में नए यमुना पुल का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

पुल बंद रहने पर कैसे करें आवागमन

- अगर आप कीडगंज की ओर से जा रहे हैं तो बैरहना होते हुए नए पुल के रास्ते से नैनी जाएं।

- अगर पर महेवा की ओर से आ रहे हैं तो पुल के गोल चक्कर से लेप्रोसी जाएं और नए पुल से बैरहना जाएं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में हादसे की वजह क्या थी? इफको की रिपोर्ट में तो कहा गया- नहीं फटा अमोनिया गैस टैंक

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के डाॅक्टर पर हमला, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने 14 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।