Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, कल्पवासी आज से करेंगे घर वापसी

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 07:16 AM (IST)

    माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज के संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और संतों ने पवित्र स्नान किया। भोर से ही गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने वा ...और पढ़ें

    माघी पूर्णिमा पर संगम समेत गंगा नदी के अन्य घाटों पर होने लगा स्नान। जागरण

    माघी पूर्णिमा पर संगम समेत गंगा नदी के अन्य घाटों पर होने लगा स्नान। जागरण  

    HighLights

    1. लाखों श्रद्धालुओं ने माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाई।

    2. कल्पवासियों ने संकल्प पूरा कर आज से घर वापसी शुरू की।

    3. पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित कर स्नान कराया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघी पूर्णिमा पर्व पर आज तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर स्नानार्थियों, कल्पवासियों और संत महात्माओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मेला क्षेत्र में गंगा नदी के अन्य घाटों पर भी भोर से स्नान की शुरुआत हुई है। आस्था की डुबकी लगाने वालों ने गंगा मइया से मनोरथ पूर्ण होने की कामना की और उत्साह पूर्वक स्नान किया।

    संगम में डुबकी लगाने वालों की भीड़ सबसे ज्यादा उमड़ी। वाच टावर से पुलिस कर्मी, स्नानार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लगातार एनाउंस करते रहे, घाट पर अनावश्यक खड़े न रहने का निर्देश दिया जाता रहा, पुलिस और मेला प्रशासन के अधिकारियों ने संगम नोज पर रहकर माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने की बागडोर संभाली।

    माघ मेला क्षेत्र की शोभा कल्पवासियों, तीर्थयात्रियों, संत महात्माओं और अन्य श्रद्धालुओं से होती है। रविवार को इन सभी ने सनातन की ध्वजा अपना उत्साह दिखाकर फहराई। आधी रात से ही मेला क्षेत्र में लाखों लोगों का जमघट होने लगा। लगभग सभी रास्तों से जनसमूह संगम की ओर बढ़ने लगा। संगम मार्ग पर तो भीड़ लगातार बढ़ती ही रही।

    महिलाएं, बच्चे, वृद्ध, सभी संगम स्नान के लिये लालायित दिखे। जगह जगह पुलिस की बैरिकेडिंग रही, हालांकि स्नानार्थियों के लिये यहाँ कोई रुकावट नहीं रही। सीटियां बजाकर पुलिस कर्मी लोगों को संगम का रास्ता बताते रहे, हालांकि बैरिकेडिंग पर गाड़ियों को रोका गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भागवत व प्रयाग महात्म्य समेत 3000 पांडुलिपियों को मिलेगा नवजीवन, केंद्र सरकार की ज्ञान भारतम़् संस्था ने ली जिम्मेदारी

    लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
    संगम समेत अन्य घाटों पर लाखों लोगों ने आज पुण्य की डुबकी लगाई। मौसम में हवा ठंडी रही फिर भी उत्साही लोगों के कदम नहीं थमे। भोर में करीब चार बजे से स्नान का क्रम बढ़ा तो सूर्योदय होने, उजाला धीरे धीरे फैलने के साथ भीड़ और बढ़ने लगी। मेला प्राधिकरण की ओर से जगह जगह लगाए गए एआई आधारित कैमरों से स्नानार्थियों की गिनती होती रही, उधर उच्चाधिकारी और सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक भी ड्यूटी पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं के राह आसान करते रहे।

    आज से होगी घर वापसी
    पौष पूर्णिमा से संगम की रेती पर कल्पवास कर रहे लोगों की आज से घर वापसी होगी। बड़ी संख्या ने देश भर से आये लोगों ने कल्पवास का संकल्प पूरा किया और आज संगम व अपने शिविरों के आसपास घाटों पर पहुंच कर गंगा स्नान करते हुए सूर्य देव को जल अर्पण कर मनोरथ पूर्ण होने की कामना की।