यूपी की पहचान पहले अराजकता-अपराध व भ्रष्टाचार से थी, अब परिवर्तन और विश्वास का वातावरण; प्रयागराज में बोले स्वतंत्रदेव सिंह
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रयागराज में कहा कि पहले यूपी की पहचान अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार से थी, लेकिन अब यहां परिवर्तन और विश ...और पढ़ें

प्रयागराज के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। जागरण
HighLights
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि सपा-कांग्रेस सरकार में वोट बैंक की राजनीति
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री बोले- जातिगत दंगा या विवाद नहीं, हर तरफ हो रहा विकास
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का शुक्रवार को प्रयागराज आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। कहा कि पहले अराजकता, अपराध, भ्रष्टाचार यूपी की पहचान थी। वहीं अब परिवर्तन और विश्वास का वातावरण है।
पहले उद्मियेां के लिए डरावना माहौल था
उन्होंने कहा कि अब बेटियां घर से निकलने में डरती नहीं है। वर्ष 2017 से लेकर अब तक एक भी जातिगत दंगा या विवाद नहीं हुआ है, जो यहां पर कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने को दर्शाता है। पहले प्रदेश में उद्यमियों के लिए डरावना माहौल था, जबकि अब निवेशक खुद यूपी में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं।
सपा और कांग्रेस पर कसा तंज
जलशक्ति मंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में वोट बैंक की राजनीति होती रही है। आज जनता के हित के लिए चारों तरफ विकास हो रहा है। पहले नौकरी के लिए सिफारिश लगती पड़ती थी, वहीं अब डिग्री व योग्यता होनी चाहिए।