Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के कैंट थाने में तैनात सिपाही ने फंदे से लटक कर दी जान, क्या आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह?

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:47 PM (IST)

    प्रयागराज के कैंट थाने में सिपाही कृपाल सिंह ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिरोजाबाद के रहने वाले कृपाल सिंह 2017 बैच के सिपा ...और पढ़ें

    प्रयागराज में कैंट थाने के सिपाही ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

    प्रयागराज में कैंट थाने के सिपाही ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

    HighLights

    1. फिरोजाबाद के खैरगढ़ का रहने वाला था 2017 बैच का सिपाही कृपाल सिंह

    2. राजापुर में किराए पर रहता था, पुलिस जांच में कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के कैंट थाने में तैनात सिपाही कृपाल सिंह ने किराए के कमरे में फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच-पड़ताल की जा रही है। 

    सिपाही की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं

    बताया गया है कि फिरोजाबाद जनपद के खैरगढ़ का रहने वाला कृपाल सिंह वर्ष 2019 बैच का सिपाही था। इन दिनों कृपाल सिंह की तैनाती शहर के कैंट थाने में थी। वह राजापुर मुहल्ले में किराए पर कमरा लेकर अकेले रहता था। पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं।

    पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला

    इस संबंध में कैंट पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद जिस कमरे में कृपाल सिंह का फंदे से लटकता शव मिला, उसमें कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल गहनता से तहकीकात की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- मामा ने नहीं, चाचा और शिक्षक ने किया था प्रयागराज में मासूम को अगवा, पुलिस जांच में आया नया मोड़

    यह भी पढ़ें- राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों का आक्रोश अब खुलकर सामने आया, प्रयागराज में अनिश्चितकालीन धरना

    खबरें और भी