Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MNNIT Allahabad में ‘बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग’ में M.Tech कोर्स शुरू, 15 सीटों पर होंगे प्रवेश; रोजगार के नए अवसर

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 01:46 PM (IST)

    एमएनएनआईटी इलाहाबाद के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ने बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में नया एमटेक प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें 15 सीटें हैं। यह कोर्स छात्रों ...और पढ़ें

    एमएनएनआइटी इलाहाबाद की फाइल फोटो।

    एमएनएनआइटी इलाहाबाद की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ने नया एमटेक प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की

    2. करियर के लिहाज से कोर्स काफी संभावनाएं लेकर आया : डाॅ. दीपेश एस. पटले

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। तकनीक और विज्ञान के बदलते परिदृश्य में अब शिक्षा भी तेजी से उद्योग की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल रही है। इसी कड़ी में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ने बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में नया एमटेक प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इस कोर्स में 15 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

    इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर विशेष फोकस 

    विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपेश एस. पटले के अनुसार इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कोर इंजीनियरिंग सिद्धांतों की गहरी समझ के साथ ही बायोप्रोसेस से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं में दक्ष बनाना है। पाठ्यक्रम में अपस्ट्रीम प्रोसेसिंग, बायोरिएक्टर डिजाइन और डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यानी यह कोर्स केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर विशेष फोकस करेगा।

    करियर के लिए इस कोर्स से काफी संभावनाएं

    उन्होंने कहा कि आज के दौर में बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। नई और बेहतर बायोप्रोडक्ट्स जैसे वैक्सीन, एंजाइम, और बायोफार्मास्यूटिकल्स के विकास में यह क्षेत्र केंद्रीय भूमिका निभाता है। ऐसे में यह प्रोग्राम न सिर्फ छात्रों के लिए बल्कि देश के वैज्ञानिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। करियर के लिहाज से भी यह कोर्स काफी संभावनाएं लेकर आया है।

    कोर्स रोजगार के नए द्वार खोलेंगे

    इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है और छात्रों को विभिन्न पैथ कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इस प्रोग्राम में प्रवेश सेंट्रलाइज्ड काउंसिलंग फार एमटेक (सीसीएमटी) 2026 के माध्यम से किया जाएगा। डाॅ. पटले का कहना है कि आने वाले वर्षों में बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग जैसे कोर्स रोजगार के नए द्वार खोलेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी की चपेट में संगम नगरी, लगातार तीन दिन लू से राहत मिलने की संभावना नहीं, IMD ने दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने पहली बार विद्यालयवार पोर्टल पर जारी किया, प्रधानाचार्यों काे अपने स्कूलों का प्रदर्शन तुरंत पता चल सका