Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रचंड गर्मी की चपेट में संगम नगरी, लगातार तीन दिन लू से राहत मिलने की संभावना नहीं, IMD ने दी चेतावनी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां 25 और 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन ...और पढ़ें

    प्रयागराज में चिलचिलाती घूप में अपने बच्चे को बचाने के लिए तैलिया में लपेटक ले जाता पिता। जागरण

    प्रयागराज में चिलचिलाती घूप में अपने बच्चे को बचाने के लिए तैलिया में लपेटक ले जाता पिता। जागरण

    HighLights

    1. 25 व 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

    2. मौसव विशेषज्ञों का पूर्वानुमान कि आने वाले दिनों में गर्मी नया रिकार्ड बना सकती है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गर्मी ने इस समय संगम नगरी में अपना चरम तेवर दिखा रही है। 23 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं आज 24 अप्रैल की सुबह से ही गर्म हवाओं ने तापमान में और वृद्धि का रास्ता खोल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक हालात और गंभीर बने रहेंगे।

    दिन के साथ रात में भी परेशान करेगी गर्मी  

    मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 अप्रैल को हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की गई है। 25 और 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26-27 डिग्री के आसपास बना रहेगा। यह स्थिति दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिलने का संकेत दे रही है।

    28 अप्रैल के आसपास गर्म हवाओं से कुछ राहत

    आज 24 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर भी बेहद कम रहा सुबह 8:30 बजे 28 प्रतिशत आर्द्रता रही। मौसम विभाग की मानें तो 28 अप्रैल के आसपास गर्म हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी और मई के महीने में और भीषण गर्मी पड़ेगी।

    गर्मी नए रिकार्ड बना सकती है

    विशेषज्ञों के अनुसार, कम आर्द्रता और तेज गर्म हवाएं मिलकर लू की स्थिति को और खतरनाक बना रही हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी साफ दिखने लगा है। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में गर्मी नए रिकार्ड भी बना सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने पहली बार विद्यालयवार पोर्टल पर जारी किया, प्रधानाचार्यों काे अपने स्कूलों का प्रदर्शन तुरंत पता चल सका

    यह भी पढ़ें- Census 2027 : जनगणना से ड्यूटी कटवाने वालों की होगी चिकित्सकीय जांच, प्रयागराज प्रशासन की सख्ती