Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में मानसून : सुबह से छाए बादल दोपहर में झमाझम बरसे, कई माह बाद उमस से मिली राहत तो खिले चेहरे

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में लंबे इंतजार के बाद सोमवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण उमस से लोगों को राहत मिली और चेहरे खिल उठे। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की ...और पढ़ें

    प्रयागराज में आज सोमवार को झमाझम बारिश हो रही है।

    प्रयागराज में आज सोमवार को झमाझम बारिश हो रही है।

    HighLights

    1. जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की सुस्त चाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी

    2. मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कई दिनों से भीषण उमस और बारिश के इंतजार से परेशान प्रयागराज के वासियों को सोमवार को आखिरकार राहत की फुहारें नसीब हुईं। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश ने उमस से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई। सड़क पर निकले लोगों के चेहरे खिल उठे।

    पांच जुलाई तक सिर्फ 30 मिमी हुई बारिश

    जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की सुस्त चाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में जुलाई महीने के दौरान औसतन 210 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि पांच जुलाई तक केवल 30 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई थी। सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी तो बढ़ रही थी, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस लगातार लोगों को परेशान कर रही थी।

    बारिश से तापमान में कमी 

    छह जुलाई को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही बादलों का डेरा आसमान पर बना रहा और दोपहर में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया। बाजारों, कार्यालयों और मोहल्लों में लोगों ने राहत की सांस ली।

    वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा 

    आज न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    तापमान धीरे-धीरे होगा कम 

    वहीं नौ से 11 जुलाई के बीच आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा और रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है और यह 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    मौसम विशेषज्ञों का क्या है पूर्वानुमान?

    मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों तक बारिश के होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में पूर्वानुमान के अनुरूप वर्षा होती रही तो जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर फंदे से लटक गया ट्रक मालिक, पत्नी व ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें- AU Admission 2026-27 : विश्वविद्यालय के PG पाठ्यक्रमों की सात हजार सीटों पर 25 हजार दावेदार