विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने 151 स्टेशनों पर आधुनिक सफाई व्यवस्था को वेंडरों से मांगे आवेदन, चमचमाएगी फर्श और दिखेगा हाई-टेक लुक

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 04 Jul 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने 151 स्टेशनों पर आधुनिक सफाई व्यवस्था के लिए वेंडरों से आवेदन मांगे हैं, जिसमें प्रयागराज मंडल के स्टेशनों ...और पढ़ें

एनसीआर में प्रयागराज मंडल के स्टेशन स्वच्छता में यात्रियों को लुभाएगा।

 एनसीआर में प्रयागराज मंडल के स्टेशन स्वच्छता में यात्रियों को लुभाएगा।

HighLights

  1. स्टेशनों पर आधुनिक हाउसकीपिंग तकनीक, उच्च स्तरीय मशीनों से लैस हाईटेक सफाई व्यवस्था होगी

  2. एनसीआर में प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर अब यात्रियों को गंदगी से पूरी तरह मुक्ति मिलने वाली है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर अब यात्रियों को गंदगी से पूरी तरह मुक्ति मिलने वाली है, क्योंकि रेलवे यहां पहली बार आधुनिक हाउसकीपिंग तकनीकों और उच्च स्तरीय मशीनों से लैस हाई-टेक सफाई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

स्टेशनों पर नया लुक दिखेगा

इस बड़े बदलाव के तहत प्लेटफार्म से लेकर पूरे परिसर को 24 घंटे चमकदार बनाए रखने के लिए देश भर की अनुभवी और कुशल सफाई एजेंसियों का एक नया पैनल तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों को स्टेशनों पर कदम रखते ही बिल्कुल नया और विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा।

छो-बड़े सभी स्टेशनों पर दिखेगा बदलाव

इस बड़े और सकारात्मक बदलाव की कमान उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने संभाली है। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे, मंझोले और बड़े रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर को एक नए ऊंचे मुकाम पर ले जाने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।

स्टेशन होंगे साफ और सुंदर

इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों को न केवल दिखने में सुंदर और स्वच्छ बनाना है, बल्कि वहां का वातावरण ऐसा तैयार करना है जिससे आम जनता को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सकारात्मक बदलाव का अहसास हो। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने एक बेहद पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है।

कुशल एजेंसियों व वेंडरों की बन रही सूची

इसके तहत देश भर की अनुभवी, कुशल और आधुनिक संसाधनों से लैस सफाई एजेंसियों व वेंडरों की एक नई सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में केवल उन्हीं वेंडरों को शामिल किया जाएगा जो रेलवे के कड़े मानकों और आधुनिक मापदंडों पर खरे उतरेंगे।

24 घंटे सक्रिय रहेगी टीम

रेलवे प्रशासन की इस पहल से आने वाले दिनों में यात्रियों को प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर के हर एक कोने में अभूतपूर्व सफाई देखने को मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि भारी भीड़ और ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। इस चुनौती से निपटने के लिए अब चौबीसों घंटे सक्रिय रहने वाली और आधुनिक मशीनों का उपयोग करने वाली हाउसकीपिंग टीमों को मैदान में उतारा जाएगा।

यात्रियों को होगी सुविधा 

इस व्यवस्था से न केवल स्वच्छता का स्तर सुधरेगा, बल्कि स्टेशनों के रखरखाव की उम्र भी बढ़ेगी। यह पूरी योजना यात्रियों की सुविधा और उनकी सेहत को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की गंदगी या दुर्गंध का सामना न करना पड़े।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

इस महत्वाकांक्षी और बड़े बदलाव को जमीनी स्तर पर धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं गृह रख रखाव प्रबंधक कार्यालय की ओर से आधिकारिक तौर पर रुचि की अभिव्यक्ति यानी एक्सप्रेशन ऑफ अंडरस्टैंडिंग आमंत्रित कर दिया गया है। रेलवे इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से एक ऐसा मजबूत और स्थाई पैनल तैयार कर रहा है जो भविष्य में स्टेशनों के कायाकल्प की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा सके। इसमें हाथ बंटाने और रेलवे के इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने के लिए देश की कोई भी इच्छुक व योग्य एजेंसी, पंजीकृत कंपनी या सक्षम व्यक्ति अपना पूरा विवरण और कार्ययोजना सौंप सकते हैं।

कहां भेजना है आवेदन?

आवेदन करने के इच्छुक सभी लोग निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण के साथ प्रयागराज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं गृह रख रखाव प्रबंधक के कार्यालय में सीधे जाकर प्रस्तुत कर सकते हैं। रेलवे ने इस पूरी निविदा और पैनल बनाने की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का भरोसा दिया है।

नियम, योग्यता व शर्तें एनसीआर की वेबसाइट पर

इस संबंध में सभी जरूरी नियम, योग्यता की शर्तें और विस्तृत दिशा-निर्देश उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि देश के किसी भी हिस्से से योग्य और अनुभवी लोग इस प्रक्रिया को समझ सकें और बिना किसी बाधा के इसमें भाग ले सकें।

पांच अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

रेलवे का मानना है कि इस खुली प्रक्रिया से बेहतरीन और कुशल एजेंसियां सामने आएंगी, जिससे काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। स्टेशनों की कायाकल्प करने वाली और स्वच्छता का नया अध्याय लिखने वाली इस विशेष योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक आवेदक इस तय तारीख को दोपहर तीन बजे तक अपने आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे 

समय सीमा की समाप्ति के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस नई और आधुनिक व्यवस्था के पूरी तरह से लागू होने के बाद स्टेशनों के रख-रखाव के स्तर में एक क्रांतिकारी सुधार आएगा। इससे न केवल देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आने वाले यात्रियों का सफर पहले से कहीं अधिक आनंददायक, सुरक्षित और स्वच्छ बनेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय रेलवे की स्वच्छता रैंकिंग और छवि को एक नया मुकाम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज शहर से गांव तक सड़कों का कायाकल्प जल्द, फ्लाईओवर-हेलीपैड भी बनेंगे; जाम नहीं लगेगा तो सफर होगा आरामदायक

यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment : एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेट प्रोफेसरों के 2107 पदों पर भर्ती होगी, विज्ञापन की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।