Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे गुड्स शेड पर 'डिजिटल पहरा', लगेंगे 1.73 करोड़ रुपये के आधुनिक CCTV; 24 घंटे होगी कंट्रोल रूम से निगरानी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में माल ढुलाई को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पांच प्रमुख स्टेशनों के गुड्स शेड पर 1.73 करोड़ रुपये के हाई-टेक ...और पढ़ें

    एनसीआर के प्रयागराज मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई पारदर्शी होगी। फोटो : जागरण आर्काइव

    एनसीआर के प्रयागराज मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई पारदर्शी होगी। फोटो : जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में माल ढुलाई पारदर्शी होगी

    2. पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 महीने में लग जाएंगे आईटेक कैमरे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल में माल ढुलाई को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों अलीगढ़, हाथरस किला, चुनार, शक्तिसगढ़ और शंकरगढ़ के गुड्स शेड (माल गोदाम) पर अब 'डिजिटल पहरा' रहेगा। इन सभी परिसरों को हाई-टेक सीसीटीवी की निगरानी में लाने के लिए 1,73,06,901 रुपये खर्च होंगे।

    असामाजिक तत्वों पर नकेल, चोरी रुकेगी 

    गुड्स शेड में रोजाना करोड़ों रुपये के औद्योगिक व कृषि उत्पादों की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। खुली जगह और सीमित मैन्युअल सुरक्षा के कारण अक्सर चोरी, माल के गायब होने या संदिग्ध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। इसी जोखिम को समाप्त करने के लिए रेलवे 24x7 डिजिटल सर्विलांस की पहल कर रहा है। इससे न केवल असामाजिक तत्वों पर नकेल कसेगी और चोरी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगेगा।

    व्यापारियों का व्यवस्था पर बढ़ेगा विश्वास 

    लाइव ट्रैकिंग से व्यापारियों का रेलवे माल भाड़ा व्यवस्था पर विश्वास भी और मजबूत होगा।  किसी भी प्रकार के विवाद या क्षति की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज से तुरंत सटीक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। 12 महीने की अवधि में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट माल गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था का कायाकल्प करेगा।

    यह भी पढ़ें- Indian Railways कर्मियों को सऊदी अरब के जेद्दा में हज सुपरिंटेंडेंट बनने का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

    यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना ने पकड़ी तेजी, प्रयागराज में वीआइपी घाट की बह गई मिट्टी; तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    खबरें और भी