प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर अटकी लोगों की सांस, ब्रेजा कार रेलिंग तोड़कर नीचे लटकी, बाल बाल बचे सवार
प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर फाफामऊ में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर लटक गई। प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही कार के सामने अचानक साइकिल ...और पढ़ें

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर फाफामऊ गांव के सामने डिवाइडर से लटकी बेकाबू ब्रेजा कार। जागरण
HighLights
फाफामऊ में हादसा, कार सवार प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रहे थे
मार्ग पर अचानक आए साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार
संसू, फाफामऊ (प्रयागराज)। प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार सुबह फाफामऊ में बड़ा हादसा होने से बच गया। एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर डिवाइडर के पास जाकर लटक गई। नीचे गहरा खड्ढ था। संयोग ही रहा कि इसमें सवार लोग सुरक्षित रहे। जिस तरह से हादसा हुआ उसे देखकर मार्ग पर जा रहे अन्य वाहन सवारों के साथ राहगीरों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गई थी।
फाफामऊ गांव के सामने हादसा
हुआ यूं कि प्रतापगढ़ से शहर की ओर जा रही ब्रेजा कार जैसे ही फाफामऊ गांव के सामने पहुंची, सामने से अचानक एक साइकिल सवार आ गया। बताते हैं कि साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ब्रेजा कार चालक इसरार अहमद ने अचानक ब्रेक मारा। हालांकि कार नहीं रुकी और रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर के पास जाकर अटक गई।
वाहन चालक समेत दोनों सकुशल
हादसे के बाद आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर बचाव के लिए दौड़े और कार में फंसे चालक और पीछे बैठे इरफान को सकुशल बाहर निकाला। उन्हें चोटें नहीं आई। घटना के बाद लोगों की भीड़ घंटों जुटी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला।