Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के 100 वार्डों में 90 किमी की 55 सड़कें चकाचक होंगी, आरामदायक होगा सफर; फर्राटा भर सकेंगे वाहन

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 07 Mar 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में सड़कों की हालत सुधरने वाली है। नगर निगम शहर के 100 वार्डों में 90 किलोमीटर तक फैली 55 सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च क ...और पढ़ें

    प्रयागराज नगर निगम सड़कों का कायाकल्प करेगा।

    प्रयागराज नगर निगम सड़कों का कायाकल्प करेगा।

    HighLights

    1. जर्जर सड़कों को बेहतर करने के लिए नगर निगम 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा

    2. स्मार्ट सिटी के तहत नए और पुराने वार्डों की सड़कों को किया जाएगा बेहतर

    3. शहर के साथ ही नैनी, झूंसी और फाफामऊ क्षेत्र की सड़कों का होगा नवीनीकरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में आवागमन सुगम बनाने के लिए नगर निगम सड़कों को बेहतर करने पर लगातार जोर दे रहा है। 10 से 15 वर्ष पूर्व बनी सड़कों को आने वाले कुछ ही दिनों में बेहतर करने की विशेष योजना बनाई गई है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।

    पार्षदों से जर्जर सड़कों की मांगी गई सूची 

    नगर निगम की ओर से सड़कों को बेहतर करने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार 100 वार्डों में लगभग 90 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सड़कों का निर्माण अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा। पार्षदों से जर्जर सड़कों की सूची नगर निगम मुख्य अभियंता कार्यालय में मांग ली गई है।

    55 सड़कों को बेहतर किया जाएगा

    नगर निगम के एक अभियंता ने बताया कि 55 सड़कों को बेहतर किया जाएगा। इसमें से 30 सड़क विस्तारित क्षेत्र और 25 सड़क नगर निगम के पुराने वार्डों की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दारागंज, महर्षि भरद्वाजपुरम, राजापुर, सलोरी, करेली, मलाकराज, तेलियरगंज, मेहदौरी, स्वराज नगर, फाफामऊ, नैनी और झूंसी क्षेत्री की सड़कों को बेहतर करने के लिए पार्षदों की ओर से नगर निगम में पत्र भजा गया है।

    सड़कों के मरम्मतीकरण को शीघ्र टेंडर 

    नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि किस क्षेत्र की कौन सी सड़के जर्जर है इसकी सूची निगम की ओर से तैयार कर ली गई है। अब इन सड़कों में कौन सी सड़क प्राथमिकता से बेहतर की जाएगी उस पर निर्णय सोमवार को हो जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त साईं तेजा की अध्यक्षता में शुक्रवार बैठक हो चुकी है। सड़कों का चयन होने के बाद टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। 

    खबरें और भी

    15वें वित्त के मद से सड़कें दुुरुस्त होंगी : नगर आयुक्त 

    नगर आयुक्त साईं तेजा का कहना है कि शहर की सड़कों को बेहतर करने की योजना निगम की ओर से तैयार की गई है। 15वें वित्त के मद से बड़ी संख्या में सड़कों को दुुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 : सीजीएल संबंधी महत्वपूर्ण सूचना...टियर-2 में अभ्यर्थियों को पोस्ट और विभाग की प्राथमिकता भरना अनिवार्य

    यह भी पढ़ें- 8 मार्च को प्लेन से दिल्ली नहीं जा पाएंगे...प्रयागराज से विमान में सीटें खत्म, टिकट बिक्री बंद; शोल्ड आउट का नोटीफिकेशन