Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRN अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अनुपस्थित तीन वार्ड ब्वाय को नोटिस, MLN मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के नए प्राचार्य की सख्ती

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 28 May 2026 07:22 PM (IST)

    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। अनुपस्थित वार्ड ब्वाय सख्त कार्रवाई की गई। पेयजल, पंखे और ...और पढ़ें

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करते एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. एके वर्मा व अन्य। सौ. मीडिया प्रभारी

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करते एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. एके वर्मा व अन्य। सौ. मीडिया प्रभारी

    HighLights

    1. एसआरएन हॉस्पिटल में नव नियुक्त प्रधानाचार्य ने किया निरीक्षण

    2. पेयजल और कूलर व पंखे का उचित प्रबंध करने का दिया निर्देश

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू (MNL) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को स्वरूपरानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में निरीक्षण के दौरान तीन वार्ड ब्वाय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं भविष्य में पुनः ऐसी लापरवाही मिलने पर सेवा समाप्ति करने की चेतावनी दी।

    पर्याप्त स्ट्रेचर होने के बावजूद मरीजों को समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहा था। इस पर संबंधित इंचार्ज को फटकार लगाते हुए प्राचार्य ने  कड़ी चेतावनी दी और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर के आइसीयू में भर्ती मरीजों के स्वजन ने चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। वार्ड नंबर-दो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सफाई व्यवस्था से जुड़े सुपरवाइजर एवं वार्ड इंचार्ज को चेतावनी दी गई।

    प्राचार्य ने ओपीडी के बाहर स्थापित हेल्प डेस्क को पूरी तरह क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए तथा वहां तैनात कर्मचारियों को मरीजों एवं तीमारदारों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की सलाह दी। गर्मी को देखते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त पंखे, कूलर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण एवं राउंड के दौरान न्यूरो फिजिशियन डॉ. कमलेश सोनकर, सर्जन डॉ. संजय सिंह, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. सूर्यकांत ओझा, डॉ. अमित यादव सहित नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Exam 2026 : जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सस्पेक्टेड अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा होगी, नई तिथि घोषित

    यह भी पढ़ें- प्रधानों के प्रशासक बनते ही प्रयागराज के 1540 ग्राम पंचायतों में भुगतान ठप, विकास कार्यों पर लगी ब्रेक