SSC GD Constable Exam 2026 : जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सस्पेक्टेड अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा होगी, नई तिथि घोषित
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2026 के तकनीकी कारणों से प्रभावित 4162 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा की नई तिथि 31 मई घोषित की है। प्र ...और पढ़ें

एसएससी जीउी कांस्टेबल पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
HighLights
परीक्षा 31 मई को होगी, इसे न देने पर अनुपस्थित माना जाएगा
एसएससी मध्य क्षेत्र की परीक्षा में 4142 अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे
एसएससी मध्य क्षेत्र की परीक्षा में 4142 अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC GD Constable Exam 2026 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र ने कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2026 में व्यवधान और तकनीकी कारणों से प्रभावित और सस्पेक्टेड अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। कांस्टेबल जीडी परीक्षा में प्रभावित कुल 4162 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 31 मई को कराई जाएगी।
पुनर्परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य
इसके लिए अभ्यर्थियों के नए प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनर्निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी 31 मई को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा।
प्रयागराज के अभ्यर्थियों की परीक्षा 29 से 31 तक
SSC GD Constable Exam 2026 कांस्टेबल जीडी परीक्षा में व्यवधान आने से प्रभावित प्रयागराज के आइटेक जोन केंद्र के 4911 अभ्यर्थियों की परीक्षा 29, 30 व 31 को मई को होगी। परीक्षा का आयोजन छह केंद्रों पर होगा। तीन शिफ्ट में होने वाली परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा केंद्र पर हंगामा व तोड़फोड़ हुई थी
25 मई को तकनीकी कारणों से प्रयागराज के आइटेक जोन केंद्र पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई थी और इस केंद्र पर 26 मई को भी तकनीकी समस्या आने से हंगामा और तोड़फोड़ हुई थी। इस पर एसएससी ने आइटेक जोन की 26 मई की परीक्षा निरस्त करते हुए 27 मई की परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसके बाद 29 और 30 मई को प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने इसे 29, 30 और 31 मई को अन्य केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने की जानकारी साझा की थी। प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं।