विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज संगम आने वाले श्रद्धालुओं से नहीं होगी मनमानी वसूली, निर्धारित होगा पार्किंग शुल्क और स्थल

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 28 May 2026 05:09 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज संगम पर श्रद्धालुओं से मनमानी पार्किंग वसूली पर रोक लगेगी और शुल्क निर्धारित होगा। मेला प्राधिकरण द्वारा भोजन बनाने ...और पढ़ें

प्रयागराज संगम की फाइल फोटो।

प्रयागराज संगम की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भोजन बनाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगे बर्तन, इसके लिए निर्धारित किया जाएगा स्थान

  2. श्रद्धालुओं को भोजन बनाने हेतु स्थान, बिजली-पानी, बर्तन मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर वर्ष पर्यंत श्रद्धालुओं को सुविधाओं दिए जाने के लिए सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पवित्र त्रिवेणी की धारा में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा की आरती का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ कराने के बाद अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम समेत बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर व अक्षयवट कारिडोर के पास समग्र विकास योजना तैयार किया है।

मनमानी वसूली पर लगेगा अंकुश 

इसमें सबसे महत्वपूर्ण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों से की जाने वाली मनमानी वसूली पर अंकुश लगाने की योजना है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से इसके लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। दरअसल, मेला क्षेत्र में माघ मेला व कुंभ के अलावा लगभग 10 माह तक वाहनों के पार्किंग का ठेका छावनी परिषद की ओर से संचालित किया जाता है। परिषद ही इसका टेंडर देता है।

संगम व हनुमान मंदिर के आसपास मनमानी वसूली

इसमें पार्किंग का ठेका लेने वाले के साथ ही अन्य दबंग लोग भी जगह-जगह वसूली करने लगते हैं। कोई परेड में तो बांध के नीचे तो कई लोग संगम व हनुमान मंदिर के आस-पास वाहनों से मनमानी वसूली करवाता है। बड़ी बस से 200, मिनी बस से 100 तो कार से 50 रुपये की वसूली होती है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है।

पार्किंग स्थल पर निर्धारित शुल्क लगेगा 

उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि इसके तहत पार्किंग का स्थल निर्धारित किया जाएगा। पार्किंग शुल्क भी निर्धारित होगा, जिसके रेट बोर्ड भी लगाए जाएंगे। संगम में दूर-दराज के श्रद्धालु आते हैं तो यहां पर ही भोजन भी पकाते हैं, जिसके लिए भी प्राधिकरण स्थल निर्धारित करने जा रहा है, जहां पर बिजली-पानी के साथ ही बर्तन आदि के प्रबंध किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी

समग्र विकास योजना के तहत संगम क्षेत्र एवं हनुमान मंदिर के आसपास पौधारोपण, वृक्षों के नीचे बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश एवं पेंटिंग कार्य के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा मार्गों एवं पिलरों पर शिलालेख, प्रयागवाल एवं घाटिया कालोनी का सौंदर्यीकरण होगा। फूड कोर्ट, वेंडिंग जोन, ड्राप आफ जोन, बच्चों एवं आमजन के लिए मनोरंजन गतिविधियां संंचालित होंगी।

संगम व बड़े हनुमान मंदिर तथा अक्षयवट कारिडोर के पास होने वाले कार्य समग्र विकास योजना के तहत कराए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाएगा, जहां वाहनों का शुल्क भी तय किया जाएगा।
-ऋषि राज, मेलाधिकारी व पीडीए उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फर्जीवाड़ा : अधूरी सड़क का PWD ने कर दिया 54 लाख का भुगतान, सीडीओ ने डीडीओ को सौंपी जांच

यह भी पढ़ें- RRC प्रयागराज ग्रुप डी भर्ती 2019 : 11वें डीवी के बाद रिप्लेसमेंट पैनल जारी, 16 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।