UPPCS Interview 2024 : लाल फीताशाही, अर्थव्यवस्था संग किन विषयों पर प्रश्न पूछे जा रहे, साक्षात्कार का अपडेट देखें यहां
PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से कृषि, अर्थव्यवस्था, समसामयिक राजनीति और सामाजिक मुद्दो ...और पढ़ें

PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में UPPCS का इंटरव्यू देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण
HighLights
साक्षात्कार में कृषि, अर्थव्यवस्था व समसामयिक मुद्दों पर पूछे गए प्रश्न
अभ्यर्थियों की भाषा और नैतिकता की समझ को भी इंटरव्यू में परखा गया
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2024 भर्ती के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से कृषि, अर्थव्यवस्था, समसामयिक राजनीति, प्रशासनिक दृष्टिकोण और सामाजिक मुद्दों से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं। एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि वह अधिकारी बनती हैं तो लाल फीताशाही को कम करने के लिए क्या कदम उठाएंगी। साथ ही जीडीपी की अवधारणा और रियल जीडीपी तथा नामिनल जीडीपी के अंतर को स्पष्ट करने को कहा गया।
केले की खेती पर विस्तृत सवाल पूछे गए
PCS Interview 2024 एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि 2047 के लिए भारत ने अर्थव्यवस्था का कितना लक्ष्य रखा है तथा 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत के मुख्य स्तंभ कौन-कौन से हो सकते हैं। एक अभ्यर्थी से केले की खेती पर विस्तृत सवाल पूछे गए। इसमें केले की खेती भारत में किन-किन क्षेत्रों में होती है। केले के तने के उपयोग, उसकी मार्केटिंग व्यवस्था और प्रमुख रोगों और उत्पादन के बाद केले की सप्लाई किन-किन बाजारों में होती है।
विकासात्मक मुद्दों पर भी प्रश्न
PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश से जुड़े विकासात्मक मुद्दों पर भी प्रश्न किए गए। राज्य के विकास में मुख्य चुनौतियां क्या हैं और दो सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन-से हैं। इतिहास से जुड़ा प्रश्न पूछा कि ब्रिटिश काल में भारत में कपास की खेती होने के बावजूद ब्रिटेन को अमेरिका से कपास आयात करने की आवश्यकता क्यों पड़ती थी। इस प्रश्न पर कई पूरक प्रश्न भी किए गए।
महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर पूछा
PCS Interview 2024 साक्षात्कार में भाषा और नैतिकता की समझ को भी परखा गया। अभ्यर्थी से एक मुहावरे “अगर-मगर से कठिन होती डगर” का अर्थ समझाने को कहा गया। यह भी पूछा गया कि सिद्धांत और राष्ट्रधर्म में से किसे प्राथमिकता देंगी?” महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर पूछा गया कि विशाखा गाइडलाइन क्या है और इसका महत्व क्या है। एक समसामयिक प्रश्न किया गया कि जब भारत खुद को विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर बता रहा है, तब भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है।
खबरें और भी
कौन हैं सोनल मानसिंह?
सोनल मानसिंह कौन हैं। जम्मू-कश्मीर से जुड़े विषय पर महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने को वह कैसे देखती हैं। कृषि विकास के संदर्भ में पूछा गया कि आजकल हरित क्रांति की चर्चा पहले की तरह क्यों नहीं होती। पिछले कुछ वर्षों में पारित ऐसे तीन कानून कौन-से हैं, जिन्होंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया हो।