Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ससुर खदेरी नदी और शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया ने कर दी प्लाटिंग, पीडीए ने बुलडोजर से ढहाया और मुकदमा भी दर्ज

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 31 May 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में भू-माफियाओं द्वारा ससुर खदेरी नदी और शत्रु संपत्ति पर की गई अवैध प्लाटिंग को पीडीए ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस मामले में अफजल सहित चार भू ...और पढ़ें

    प्रयागराज के करेली थाने में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर पीडीए ने एफआइआर दर्ज कराई है।

    प्रयागराज के करेली थाने में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर पीडीए ने एफआइआर दर्ज कराई है।

    HighLights

    1. राजस्व विभाग की मिलीभगत से चल रहा है यह ‘खेल’

    2. करेली थाने में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर एफआइआर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एक तरफ भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई करने और आर्थिक चोट पहुंचाने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर कुछ भू-माफिया ससुर खदेरी नदी व शत्रू संपत्ति पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। राजस्व विभाग के कतिपय कर्मचारियों की मिलीभगत से यह ‘खेल’ चल रहा था।

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुलडोजर चलाते हुए अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई की। इससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में खलबली मच गई। ध्वस्तीकरण के साथ ही अवैध प्लाटिंग करने वाले अफजल, मो. राशिद उर्फ नीलू, जबी अहमद, मो. असलम के खिलाफ करेली थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

    बताया गया है कि माफिया अतीक अहमद के कुछ करीबी और भू-माफिया लंबे समय से ससुर खदेरी नदी को पाटकर अवैध रूप से प्लाटिंग करते आ रहे हैं। नदी के साथ ही दबंग भू-माफिया कतिपय लेखपाल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से शत्रु संपत्ति पर भी कब्जा करके प्लाटिंग करते हुए बिक्री कर रहे हैं।

    कुछ दिन पहले इसकी जानकारी पीडीए के अधिकारियों को हुई तो गोपनीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई। भौतिक सत्यापन में ससुर खदेरी नदी पर मिट्टी डालकर और शत्रु संपत्ति पर प्लाटिंग करने का साक्ष्य मिला। भूमाफिया और उसके करीबियों ने करीब 22 बीघा में अवैध ढंग से प्लाटिंग की थी। इसमें ऐनुद्दीनपुर में शत्रु संपत्ति और नदी पर अवैध ढंग से कब्जा करके जमीनों को बेचने की योजना बनाई गई थी।

    खबरें और भी

    चौंकाने वाली बात यह है अवैध प्लाटिंग तब हो रही है जब जिला प्रशासन, पीडीए की ओर से इसे रोकने के लिए कई अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बहरहाल, शनिवार को जोनल अधिकारी सूरज पटेल टीम और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अवैध ढंग से बाउंड्री संग की गई प्लाटिंग को ढहाने की कार्रवाई की।

    ससुर खदेरी नदी पर मिट्टी डालकर किए जाने अतिक्रमण को बंद करवाया। जोनल अधिकारी का कहना है कि अवैध प्लाटिंग में राजस्व लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है। इसके संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- जज को हुआ संदेह, कोर्ट में पकड़ा गया फर्जी वकील; प्रयागराज जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान वाकया

    यह भी पढ़ें- लोगों की जेब पर एक और झटका : जून माह में बिजली का बिल 10% अधिक आएगा, प्रयागराज के 9.50 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित