Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों की जेब पर एक और झटका : जून माह में बिजली का बिल 10% अधिक आएगा, प्रयागराज के 9.50 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 31 May 2026 05:27 PM (IST)

    प्रयागराज में उपभोक्ताओं को जून में आने वाले बिजली के बिल में 10% की बढ़ोतरी का झटका लगेगा, जिससे 9.50 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। यह वृद्धि मार्च के ...और पढ़ें

    बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है, जून में बिल बढ़कर आएगा।

    बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है, जून में बिल बढ़कर आएगा।

    HighLights

    1. गैस सिलेंडर और डीजल-पेट्रोल व सीएनजी की कीमत बढ़ने से पहले से ही लोग थे परेशान

    2. मार्च का फ्यूल सरचार्ज जून में वसूला जाएगा, ईंधन अधिभार अगले माह घटा तो बिल कम आएगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहले गैस सिलिंडर फिर डीजल-पेट्रोल व सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी से लोग उबरे भी नहीं थे कि बिजली के बिल बढ़ने का एक और झटका उन्हें लगा है। जून में आने वाले बिजली का बिल 10 प्रतिशत अधिक आएगा, इसकी जानकारी होते ही उपभोक्ताओं के माथे पर पसीना आ गया है। इस बढ़ोतरी से जिले के करीब 9.50 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

    जनपद में 9.50 लाख बिजली उपभोक्ता

    जिले में करीब 9.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में लगभग चार लाख व ग्रामीण क्षेत्र में 5.50 लाख शामिल हैं। इन सभी का बिजली का बिल जून में 10 प्रतिशत अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। एक तौर पर मार्च का फ्यूल सरचार्ज जून में वसूला जाएगा।

    ईंधन अधिभार की दर घटती-बढ़ती रहती है

    अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती-बढ़ती रहती है। फ्यूल सरचार्ज की दर बढ़ने से दस प्रतिशत बिजली के बिल में बढ़ोतरी की गई है। अगले माह अगर फ्यूल सरचार्ज घटेगा तो बिजली का बिल कम आएगा।

    यह भी पढ़ें- भारतीय रेल जापानी अचूक सुरक्षा से लैस होगी, शहरी रेल व्यवस्था बदलने के लिए टोक्यो में मैनेजमेंट के गुर सीखेंगे रेल अधिकारी

    यह भी पढ़ें- टीएमसी का पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज में गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई मामले में दर्ज है मुकदमा

    खबरें और भी