PDA 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री करेगा, पुराने आवंटियों को मिलेगी वरीयता जो नहीं पा सके हैं कब्जा
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी छह आवासीय योजनाओं में 300 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा। दो दशक पहले जमीन खरीदकर कब्जा न पाने वाले आवंटियों क ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री करेगा।
HighLights
पीडीए की आवासीय योजनाओं में जमीन खरीदा पर कब्जा नहीं मिला था
जून-जुलाई के आसपास शुरू हो जाएगी भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया
छह आवासीय योजनाओं में प्रयागराज विकास प्राधिकरण भूखंड बेचेगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) छह आवासीय योजनाओं में 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री जल्द करेगा। सभी भूखंडाें की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। पीडीए की आवासीय योजनाओं में दो दशक पहले जमीन खरीदकर कब्जा नहीं पाने वालों को इस नीलामी में प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में आवंटियों को पत्र भेजा जा रहा है।
कालिंदीपुमर, शांतिपुरम, नीमसरांय, पीपलगांव, गंगा दर्शन सहित अन्य आवासीय योजनाओं में भूखंडों की बिक्री के लिए जून-जुलाई में विज्ञापन जारी किया जाएगा। पीडीए की आवासीय योजना में कब्जा नहीं पाने वाले आवंटियों की जमा धनराशि को नए भूखंड की बिक्री में ब्याज सहित समायोजित किया जाएगा।
600 से अधिक आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने पीडीए की आवासीय योजनाओं में जमीन तो खरीदा लेकिन अलग-अलग विवादों के कारण आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला है। तीन वर्ष पहले मिशन संगम के तहत 100 अधिक लोगों को जमीन दूसरे स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। उसकी आधार पर 120 से अधिक लोगों ने दूसरे स्थान पर जमीन देने के लिए पत्र पीडीए में दिया है।
पीडीए के संपत्ति प्रभारी सूरज पटेल ने बताया कि पीडीए की ओर से भूखंडों की बिक्री की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जमीन विवादित होने पर जिनको कब्जा नहीं मिला है नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने पर उन्हें वरीयता दी जाएगी।