प्रयागराज के फाफामऊ में रेलवे लाइन दोहरीकरण को हरी झंडी, अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें व स्पीड भी बढ़ेगी
प्रयागराज के फाफामऊ में रेलवे लाइन दोहरीकरण को हरी झंडी मिल गई है, जिससे प्रतापगढ़, कानपुर, लखनऊ और जौनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की गति बढ़ेगी और आउ ...और पढ़ें

प्रयागराज के फाफामऊ, बहमलपुर, कोरसंड और रंगपुरा तक दोहरीकरण के लिए नई लाइन बिछेगी।
HighLights
चार गांवों की 10225 वर्ग मीटर जमीन का होगा अधिग्रहण
प्रतापगढ़, कानपुर, लखनऊ और जौनपुर की ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के फाफामऊ में रेलवे लाइन डबल होते ही प्रतापगढ़, कानपुर, लखनऊ और जौनपुर की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी और यात्रियों को अब आउटर पर घंटों खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बड़ी राहत को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को एनआइसी सभागार में एक बैठक हुई।
डीएम की मौजूदगी में प्रस्तावित परियोजना पर विमर्श
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नार्दन रेलवे लखनऊ डिवीजन, राजस्व व अन्य संबंधित विभागों के अफसर भी शामिल रहे। इस दौरान फाफामऊ-बाईपास रेलवे लाइन के दोहरीकरण की प्रस्तावित परियोजना के एलाइनमेंट यानी नक्शे को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
फाफामऊ में 2.736 किमी लंबी परियोजना
यह पूरी परियोजना फाफामऊ बाईपास ए-केबिन से लेकर फाफामऊ बाईपास बी-केबिन तक कुल 2.736 किलोमीटर लंबी है। इसे पूरा करने के लिए फाफामऊ, बहमलपुर, कोरसंद और रंगपुरा जैसे इलाकों में लगभग 10,225 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
रेलवे अधकारियों ने डीपीआर की दी जानकारी
बैठक में डीएम ने परियोजना से जुड़े तमाम तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि एलाइनमेंट को फाइनल करने की प्रक्रिया में जो भी जरूरी सूचनाएं चाहिए, उन्हें समय पर उपलब्ध कराया जाए। काम में आने वाली किसी भी बाधा का तुरंत समाधान निकाला जाए। बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस पूरी योजना की वर्तमान स्थिति और डीपीआर की जानकारी दी।
खबरें और भी
समय सीमा पर डीएम का जोर
डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करें ताकि इस बेहद जरूरी परियोजना को समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाया जा सके। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजीव कुमार शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।