PM Awas Yojana : निर्धारित समय से पहले पीएम आवास बनाने पर लाभार्थी को मिलेगा 10 हजार रुपये अतिरिक्त
PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में बड़ा बदलाव किया गया है। ऑफलाइन आवेदन अब बंद हो गए हैं, केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ...और पढ़ें

PM Awas Yojana पीएम आवास योजना समय से पहले घर बनाएं और 10 हजार रुपये अतिरिक्त प्राप्त करें।
HighLights
आफलाइन व्यवस्था समाप्त, आनलाइन करने पर मिलेगा लाभ
पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में बड़ा बदलाव किया गया है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण निर्धारित समय के पहले करने पर लाभार्थी को 10 हजार रुपये अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
पीएम आवास योजना 2.2 में क्या बदलाव?
PM Awas Yojana पीएम आवास (शहरी) 2.0 में बड़ा बदलाव किया गया है। पहला और सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आफलाइन आवेदन की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। पहले पीएम आवास के लिए आनलाइन और आफलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती थी। इसके अलावा पीएम आवास का निर्माण 12 माह या उससे कम समय में कराने वाले लाभार्थी को 10 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।
लाभार्थी को तीन किस्तों में मिलेगी धनराशि
PM Awas Yojana पीएम आवास का निर्माण करने के लिए लाभार्थी को तीन किस्तों में लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। पीएम आवास के लिए आफ लाइन आवेदन प्रक्रिया बंद किए जोन से आनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आप योजना से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आवेदन करने के दौरान पता और मोबाइल नंबर विशेष रूप से दर्ज कराएं। शहरी क्षेत्र में पीएम आवास के लिए 62 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से 15 हजार से अधिक आवेदन का सर्वे किया जा चुका है।
इस बार आफलाइन आवेदन की सुविधा नहीं
यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : विषय व जेंडर कोड सुधारकर विद्यार्थियों को दिलाएं परीक्षा, 20 मार्च तक दें रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रयागराज एक्सप्रेस 18 फरवरी से जंक्शन से चलेगी, अब सूबेदारगंज स्टेशन नहीं जाना होगा
डूडा के परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव का कहना है कि पीएम आवास (शहरी) 2.0 में बड़ा बदलाव किया गया है। 12 माह में निर्माण पूरा करने पर 10 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। पीएम आवास के लिए इस बार आफलाइन आवेदन करने की सुविधा नहीं है। आन लाइन करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।