Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली के रंग पेंशन के संग मना सकेंगी, प्रयागराज की 1 लाख निराश्रित महिलाओं को जिला प्रशासन की बड़ी खुशखबरी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 01:59 PM (IST)

    प्रयागराज जिला प्रशासन ने होली से पहले निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने का फैसला किया है। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाली 1,02,160 महिलाओं को चौथ ...और पढ़ें

    प्रयागराज की बेसहारा महिलाओं को इस बार होली पर्व से पूर्व ही मिल जाएगी पेंशन।

    प्रयागराज की बेसहारा महिलाओं को इस बार होली पर्व से पूर्व ही मिल जाएगी पेंशन। 

    HighLights

    1. होली के रंग पेंशन के संग मना सकेंगी महिलाएं

    2. पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में इस बार होली का उत्साह दोगुना होने वाला है। रक्षाबंधन और दीपावली के सफल प्रयोग के बाद अब जिला प्रशासन ने होली पर्व पर निराश्रित महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी की है। जिले की 1,02,160 निराश्रित महिलाओं (विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत) को इस बार त्योहार से पहले ही पेंशन की चौथी किस्त जारी कर दी जाएगी।

    त्योहारों पर समय से पहले 'उपहार'

    आमतौर पर पेंशन की राशि एक निर्धारित त्रैमासिक चक्र के अनुसार आती है, लेकिन विभाग ने अब अपनी कार्यशैली में मानवीय दृष्टिकोण जोड़ दिया है। जिला प्रशासन का मानना है कि त्योहार के समय मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अतिरिक्त खर्चों की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, सामान्य तिमाही की प्रतीक्षा करने के बजाय रक्षाबंधन और दीपावली की तरह इस बार होली को भी आधार बनाया गया है।

    बजट और तैयारी देखें एक नजर में

    विभाग ने लाभार्थियों के चयन और सत्यापन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इस अभियान में पूरी सूची तैयार की गई है, ताकि कोई भी पात्र महिला इससे वंचित न रह जाए।

    कुल लाभार्थी : 1,02,160 महिलाएं।
    कुल आवंटित धनराशि : 31,99,57,000 रुपये (लगभग 32 करोड़ रुपये)।
    भुगतान का माध्यम : डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खाते में।
    वर्तमान स्थिति : बजट आवंटित हो चुका है और सत्यापन का कार्य पूरा है।

    खबरें और भी

    खुशहाली से बीतेगी होली

    जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची तैयार कर ली गई है और होली पर्व से पहले ही पैसे खातों में भेज दिए जाएंगे। इससे न केवल महिलाएं अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगी, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी इन महिलाओं की होली भी खुशहाली से बीतेगी।

    पारदर्शिता और सुविधा

    पेंशन की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। प्रशासन ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों और आधार लिंकिंग की स्थिति जांच लें ताकि भुगतान में कोई तकनीकी बाधा न आए। प्रयागराज प्रशासन का यह कदम यह दर्शाता है कि सरकारी योजनाएं केवल कागजी आंकड़े नहीं, बल्कि त्योहारों की मिठास बढ़ाने का जरिया भी बन सकती हैं। होली पर मिलने वाली यह पेंशन हजारों परिवारों के लिए किसी उपहार से कम नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana : निर्धारित समय से पहले पीएम आवास बनाने पर लाभार्थी को मिलेगा 10 हजार रुपये अतिरिक्त

    यह भी पढ़ें- स्कूल से गायब अध्यापक का वेतन निकाल रही थीं प्रधानाध्यापिका, प्रयागराज के बीएसए ने किया निलंबित