विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार साल बाद स्कूल लौटी 11 वर्षीय छात्रा नाजिया, चौथी कक्षा में लिया प्रवेश; बनना चाहती है शिक्षिका

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 01:17 PM (GMT+05:30)

11 वर्षीय नाज़िया, चार साल बाद 'एजुकेट गर्ल्स' संस्था की मदद से प्रयागराज के पीएम श्री विद्यालय में चौथी कक्षा ...और पढ़ें

पीएम श्री विद्यालय में चौथी कक्षा में प्रवेश लेने वाली नाजिया। जागरण

पीएम श्री विद्यालय में चौथी कक्षा में प्रवेश लेने वाली नाजिया। जागरण

HighLights

  1. 'एजुकेट गर्ल्स' संस्था की मदद से मई 2026 में दोबारा पीएम श्री विद्यालय में चौथी कक्षा में प्रवेश लिया

  2. प्रयागराज के यमुनापार में शंकरगढ़ विकास खंड की रहने वाली नाजिया के मां-बाप दिहाड़ी मजदूर हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के यमुनापार स्थित शंकरगढ़ विकास खंड की 11 वर्षीय नाजिया चार साल स्कूल से दूर रही। 'एजुकेट गर्ल्स' संस्था की मदद से मई 2026 में दोबारा पीएम श्री विद्यालय में चौथी कक्षा में प्रवेश कराया। अब वह नियमित स्कूल जा रही है और भविष्य में शिक्षक बनना चाहती है। उसके पिता नूर मोहम्मद और मां रहमतुन निशा दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण नाजिया की पढ़ाई बीच में छूट गई थी।

भाई-बहनों संग नाजिया जाती है स्कूल

'एजुकेट गर्ल्स' के सोशल मैपिंग अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नाजिया के स्कूल नहीं जाने की जानकारी मिली। संस्था के कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों से संवाद कर बेटी को दोबारा पढ़ाने के लिए राजी किया। पहले उसे 18 दिन के समर कैंप में शामिल कराया गया फिर खेलकूद, हिंदी, अंग्रेजी व गणित की शैक्षिक गतिविधि से जोड़ा गया। अब नाजिया अपने छोटे भाई-बहनों को भी साथ स्कूल ले जाती है।

'ज्ञान का पिटारा' के माध्यम से पढ़ते हैं बच्चे 

'एजुकेट गर्ल्स का 'विद्या' कार्यक्रम सात से 14 साल के बच्चों की बुनियादी पढ़ाई मजबूत करने के लिए सरकारी स्कूलों और गांव के स्वयंसेवकों के साथ काम करता है। इस कार्यक्रम में गांव के ही प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवक, जिन्हें 'टीम बालिका' कहा जाता है, स्कूल के साथ मिलकर बच्चों को संस्था के विशेष पाठ्यक्रम 'ज्ञान का पिटारा' के माध्यम से पढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती: एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों के लिए अंक व प्रमाणपत्र अपडेट करने का लिंक खुला, अंतिम तिथि निकट 

यह भी पढ़ें- PDA की आवासीय योजनाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रयागराज में फ्लैट को दिल्ली और मध्य प्रदेश के लोगों ने भी किया आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।