प्रयागराज में टुड़ियारी नदी पर बनेगा टू-लेन पुल, करीब 30 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र में टुड़ियारी नदी पर 110 मीटर लंबा दो लेन पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
टुड़ियारी नदी पर 110 मीटर लंबा दो लेन पुल बनेगा।
बारिश में बाधित 24 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ।
पुल निर्माण में 20-30 करोड़ रुपये खर्च होंगे, तीन साल में पूरा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बारिश के दौरान यमुनापार में कई नदियां उफान पर आ जाती है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गावों का संपर्क मार्ग टूट जाता है। ऐसे ही कोरांव क्षेत्र के भोगन टुड़ियार संपर्क मार्ग पर टुड़ियारी नदी का जलस्तर बारिश के दौरान बढ़ जाने से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन बाधित हो जाता है।
जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सेतु निगम की ओर से टुड़ियारी नदी पर 110 मीटर टू लेन पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से पुल बनाने का अवलोकन भी सोमवार को किया जा चुका है। 20 से 30 करोड़ रुपये की धनराशि इस पुल के निर्माण में खर्च की जाएगी। सब कुछ सही रहा तो अक्टूबर से अंतिम और नवंबर के पहले सप्ताह में पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
कोरांव क्षेत्र में बारिश के दौरान नदियां उफान पर आ जाती है जिसको ध्यान में रखते हुए पुल की ऊंचाई 13 मीटर से अधिक रहेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरशद खान ने बताया कि कोरांव क्षेत्र के भोगन टुड़ियार मार्ग से मध्य प्रदेश के लोगों का भी आवागमन होता है।
पुल बनने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि टुड़ियारी नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही बजट आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तीन वर्ष में पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा।