30 लाख रुपये में सुलह कर लो वरना जान से मार दिए जाओगे...अधिवक्ता पर झोंका फायर, दी धमकी
प्रयागराज के सिविल लाइंस में अधिवक्ता संजय कुमार मौर्या पर फायरिंग की गई और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। हमलावरों ने उनकी केस फाइलें फाड़ दीं, जं ...और पढ़ें

प्रयागराज में वकील पर फायरिंग हुई, रंगदारी भी मांगी गई।
HighLights
जिला न्यायालय के अधिवक्ता पर फायर व मांगी गई रंगदारी
केसों की फाइलें फाड़ दी, जंजीर-अंगूठी व 5 हजार रुपये लूटे
शहर के सिविल लाइंस में वारदात, भुक्तभोगी ने केस दर्ज कराया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सिविल लाइंस में कुछ लोगों ने अधिवक्ता संजय कुमार पर मौर्या पर फायरिंग की। गोली लगने से जब वह बच गए तो उन्हें धमकी देते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं भुक्तभोगी वकील
संजय कुमार जिला न्यायालय (कचेहरी) प्रयागराज में अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि हाई कोर्ट में अपने सीनियर से मुलाकात करके रात को घर जा रहे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे शुभराम कुशवाहा और इनके पुत्र अक्षय प्रताप सिंह और अभय प्रताप सिंह, निवासी सेवइथ, रेलवे फाटक, सोरांव व भाई सालिक राम कुशवाहा एवं इनके पुत्र आकाश कुमार तथा दो अज्ञात व्यक्ति ने रोका।
तमंचा से मारी गोली लेकिन निशाना चूक गया
आरोप के अनुसार शुभराम कुशवाहा ने तमंचा निकालकर गोली मारी लेकिन निशाना चूक जाने से जान बच गई। इसके बाद आरोपितों ने कहा कि 30 लाख रुपये में निधि कुशवाहा से सुलह कर लो नही तो जान से मार दिए जाओगे। अभय प्रताप सिंह तथा आकाश कुमार ने अगले दिन लगे सारे केसों की फाइलों को चीर-फाड़ दिया, जिससे प्रार्थी की छवि अपने क्लाइंटो के बीच में धुमिल हुई।
जंजीर, अंगूठी व नकदी लूटी
हमलावरों ने संजय कुमार की जंजीर अंगूठी, जेब में रखा पांच हजार रुपये भी लूट लिया। साथ ही भद्दी-भद्दी गाली दी। इस बीच शोर मचाने पर राहगीर वहां पहुंच गए और उनके विरोध करने पर हमलावरों ने धमकी देते हुए 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी और नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।