Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में कैंट क्षेत्र की सड़कें व पार्क बलिदानियों के नाम से जानी जाएंगी, नामकरण पर शीघ्र लगेगी मुहर

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के कैंट क्षेत्र में सड़कें, पार्क और चौराहे अब बलिदानियों के नाम से जाने जाएंगे। छावनी बोर्ड की आगामी बैठक में 5 पार्क, 3 चौराहे और 8-10 सड़ ...और पढ़ें

    बलिदानियों के सम्मान में प्रयागराज के कैंट क्षेत्र की सड़कों व पार्कों का नाम रखे जाएंगे।

    बलिदानियों के सम्मान में प्रयागराज के कैंट क्षेत्र की सड़कों व पार्कों का नाम रखे जाएंगे।

    HighLights

    1. बोर्ड की आगामी बैठक में सड़कों के नामकरण पर लगेगी मुहर

    2. 5 पार्क, 3 चौराहे व 8 सड़कों के नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों के नाम पर शहर के कैंट क्षेत्र में भी सड़क, पार्क और चौराहों का नाम रखा जाएगा। छावनी बोर्ड की आगामी बैठक में सड़कों के नामकरण पर मुहर लगेगी। पांच पार्क,तीन चौराहा और आठ से 10 सड़कों के नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा।

    सड़कों, पार्काें व चौराहे संवरेंगे 

    पार्कों, सड़कों और चौराहों का नामकरण के पहले छावनी परिषद की ओर से इन सभी को संवारा जाएगा। पार्कों और चौराहों को संवारने में चार से पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। छावनी परिषद की ओर से हास्पिटल के पास तिकोनिया पार्क को संवारने के लिए लगभग 49 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा कैंट क्षेत्र में कई चौराहों को भी संवारा जाएगा। विकास कार्य पूरा होने के बाद नामकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा।

    चौराहों, पार्कों आदि महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं

    छावनी परिषद के नामित सदस्य विनोद कुमार वाल्मीकि बताया कि छावनी परिषद बोर्ड की बैठक कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस बैठक में कौन से पार्क का नाम किस बलिदानी या फिर महापुरुष के नाम से होगा उस पर सहमति बनेगी। बताया कि अन्य सड़कों,चौराहों गेट, पार्क और विद्यालयों को नाम महापुरुषों के नाम से रखा जा चुका है।

    बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

    कारगिल विजय दिवस पर चौक स्थित लोकनाथ चौराहे पर लोगों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कारगिल योद्धा रणजीत सिंह का सम्मान किया गया। शिवशक्ति सेना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राजकुमारानंद ने मां भारती की आरती से किया। संस्था के संस्थापक अजय गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सिंह राजपूत व प्रदेश प्रमुख मोहन टंडन समेत अन्य लोगों ने बलिदानियों के नाम दीप जलाए। सभी ने कारगिल के बलिदानियों के शौर्य व बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood Alert : गंगा में आ रहा 'जलजला', कानपुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख क्यूसेक पानी आज पहुंचेगा, बढ़ाएगा परेशानी

    यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन : पानी टंकी निर्माण, पाइप बिछाने व नल कनेक्शन में लापरवाही, प्रयागराज DM ने रिपोर्ट तलब की