Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा क्या हुआ कि नौवीं की छात्रा फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली? पुलिस जांच से पता चलेगा मौत की सही वजह

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    प्रयागराज के नैनी में नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा पायल विश्वकर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे ...और पढ़ें

    प्रयागराज के नैनी स्थित घर में फंदे से लटकी मिली पायल की फाइल फोटो।

    प्रयागराज के नैनी स्थित घर में फंदे से लटकी मिली पायल की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. प्रयागराज के नैनी में संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला शव 

    2. पिता की साइकिल पंक्चर की दुकान है, पुलिस कर रही पड़ताल

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। पिता साइकिल पंक्चर की दुकान चलाकर घर का किसी तरह खर्च चलाते हैं। उन्हें कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी से बड़ी उम्मीदें थीं। अचानक उनका सपना एक झटके में चूर-चूर हो गया। बेटी का संदिग्ध हाल में घर के कमरे में फंदे पर लटकता शव देखा तो फूट-फूटकर रोने लगे। घर के सदस्यों के साथ उन्हें भी पता नहीं था कि ऐसा क्या हो गया कि बिटिया की जान चली गई।

    नैनी के महरा का पुरवा की रहने वाली थी पायल 

    नैनी थाना क्षेत्र में महरा का पूरवा निवासी 15 वर्षीय पायल विश्वकर्मा पुत्री अरविंद विश्वकर्मा कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता क्षेत्र में साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते हैं। स्वजनों के अनुसार घर पहुंचने पर उन्होंने पायल को खपरैल वाले कमरे में लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच 

    सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पलक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ी थी।

    यह भी पढ़ें- दुकान से साबुन लेकर घर जा रही 5 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, चली गई जान; सड़क पर शव रख जताया विरोध

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज : 22 दिन पूर्व छोटे भाई की और अब युवक की लटकती मिली लाश, 8 घंटे चला हंगामा; सपा विधायक पर हत्या का मुकदमा

    खबरें और भी