प्रयागराज: लंबी बीमारी से परेशान बुजुर्ग उफनाई गंगा में पुल से कूदे, पीएसी के जवानों ने काफी प्रयास के बाद बचाई जान
प्रयागराज के फाफामऊ पुल से लंबी बीमारी से परेशान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने आत्महत्या के इरादे से उफनाई गंगा ...और पढ़ें

प्रयागराज में गंगा में कूदे बुजुर्ग रामचंद्र मौर्य को पीएसी जवानों ने सकुशल बाहर निकाला। जागरण
HighLights
आत्महत्या की नीयत से रविवार दोपहर फाफामऊ पुल पर पहुंचा था बुजुर्ग
अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद के रहने वाले हैं 75 वर्षीय रामचंद मौर्य
संसू, फाफामऊ (प्रयागराज)। फाफामऊ पुल यानी चंद्रशेखर आजाद सेतु से रविवार दोपहर एक बुजुर्ग उफनाई गंगा में कूद गए। यह देख पुल से गुजरने वाले राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने अधिक पानी और बहाव के बावजूद काफी प्रयास के बाद डूब रहे बुजुर्ग को रेस्क्यू कर बचाया।
बताया जाता है कि शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी 75 वर्षीय रामचंद मौर्य लंबी बीमारी से परेशान थे। आत्महत्या की नीयत से वह फाफामऊ स्थित गंगा पुल पर पहुंचे।इसके बाद गगा में कूद गए। यह देख लोगों की सांसें अटक गईं। देखने के लिए पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
उफनाई गंगा में बचाव के लिए घाट पर पीएसी चतुर्थ वाहिनी की टीम लगी हुई है। ड्यूटी पर तैनात राजेश पांडेय, चंद्र मोहन सरोज, दिनेश पाल और दीपू मौर्य की टीम ने गंगा नदी में डूब रहे रामचंद्र मौर्य को सुरक्षित बचा लिया।
फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में हड़कंप है। फाफामऊ बेला कछार का मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया है। लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। कछारी इलाकों में बोई गई फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई है। गंगा नदी पर बन रहा सिक्स लेन पुल के चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। लोगों का कहना है कि पीएसी के जवानों ने ऐसी स्थित में बुजुर्ग की जान बचाई है।
