विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj : पत्नी-भाभी और बच्चों पर हमला करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल; निशानदेही पर चाकू बरामद

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 30 Aug 2026 05:46 PM (IST)

प्रयागराज के हंडिया में पत्नी, भाभी और बच्चों पर हमला करने के आरोपी सुनील कुमार उर्फ दारा को पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आर्थिक सहायता के रूप में मिले रुपये को लेकर था विवाद

  2. गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र बनपुरवा गांव में हुई थी वारदात

संवाद सूत्र, जागरण, हंडिया (प्रयागराज)। गंगापार के हंडिया स्थित बनपुरवा गांव में पत्नी, भाभी और दो बच्चों पर हमला करने के आरोपित सुनील कुमार उर्फ दारा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इसी चाकू से आरोपित ने अपनी पत्नी पर हमला करने के साथ ही अपने गले पर भी वार किया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

29 अगस्त को रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान सुनील कुमार उर्फ दारा ने अपनी पत्नी रीता, भाभी ज्ञान देवी उर्फ ज्ञानवती और दो बच्चों के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया था। ज्ञान देवी की तहरीर पर पुलिस ने दारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार सुबह घायल दारा की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखाई। पूछताछ करते हुए चाकू बरामद किया।

बता दें कि बनपुरवा गांव निवासी संतोष कुमार की जून में फंदे से लटकती लाश मिली थी। एक माह बाद बड़े भाई सुशील कुमार की घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिला तो मामला सुर्खियों में आया था। सुशील की मौत मामले में विधायक हंडिया हाकिम लाल बिंद समेत कई नामजद हुए थे।

घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवियों की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई थी। आर्थिक सहायता के रूप में मिले रुपये के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दारा ने घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक 33 हजार KVA बिजली टॉवर पर चढ़ा, चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, शहर के मुहल्ले व 100 गांव बाढ़ के मुहाने पर; तस्वीरों में देखें