विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के पहिया के शॉकर से निकली आवाज, जंक्शन पर लगभग दो घंटे देरी से पहुंची

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sun, 16 Aug 2026 12:53 PM (IST)

नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस कानपुर जंक्शन पर पहिए के शॉकर से आवाज आने के कारण लगभग दो घंटे तक रुकी रही। मरम्मत के बाद ट्रेन प्रयागराज जंक्शन दो घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्री सहम गए थे।

प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन।

प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन।

HighLights

  1. नई दिल्ली से आ रही थी प्रयागराज, वातानुकूलित बोगी के यात्री सहमे, कोच से उतरे

  2. आज सुबह चार बजे ट्रेन को कानपुर जंक्शन पर मरम्मत के बाद रवाना किया गया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित बोगी के पहिया में शॉकर से आवाज निकलने पर रविवार भोर में चार बजे ट्रेन को कानपुर जंक्शन पर रोक दिया गया। लगभग दो घंटे तक हुई मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस कारण प्रयागराज जंक्शन पहुंचने में दो घंटे देर हो गई।

बी-थ्री कोच के पहिये में आवाज आ रही थी 

प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन 15 अगस्त की रात अपने निर्धारित समय 10.10 बजे नई दिल्ली जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 14 से रवाना हुई। गाजियाबाद स्टेशन से आगे बढ़ने पर ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ देर बाद ट्रेन अपनी गति से चलने लगी। भोर में लगभग 3.30 बजे बी-थ्री कोच के पहिये में आवाज आने लगी। गार्ड ने इसकी जानकारी लोको पायलट दी।

कॉशन पर लोको पायलट ट्रेन कानपुर जंक्शन ले आए 

बी थ्री कोच के पहये में आवाज आने की जानकारी के बाद लोको पायलट ट्रेन को कॉशन पर कानपुर जंक्शन तक ले आए। वहां मरम्मत कार्य शुरू हो सका। इस दौरान ट्रेन कानपुर जंक्शन पर लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। इसके कारण यात्रियों की नींद खुल गई।

प्रयागराज जंक्शन दो घंटे देरी से पहुंची 

इस बीच जब कोच के यात्रियों को पता चला कि पहिये में गड़बड़ी आ गई थी तो वे सहम गए और कोच से नीचे उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर कोच में बैठाया। गड़बड़ी ठीक करने के बाद ट्रेन को कानपुर से रवाना किया गया। लगभग दो घंटे देरी से प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- अचानक 3 वर्ष की बेटी DFC ट्रैक पर दौड़ने लगी, सामने से आ रही थी ट्रेन; बचाने को मां दौड़ी...दोनों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें- Indian Railways में आइसोलेटेड कैटेगरी के 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिसंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया