Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके सिर पर दो दिन बाद सजना था सेहरा, उस पर चढ़े मातम के फूल; दर्दनाक हादसे से गम में बदली घर की खुशियां

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 18 Apr 2026 02:21 PM (IST)

    प्रयागराज के सदर बाजार कैंट निवासी रेलवे क्लर्क अविनाश की मौत ने परिवार को उम्रभर का दर्द दिया। उनकी 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। हाईटेंशन लाइन में ...और पढ़ें

    प्रयागराज शहर के सदर बाजार कैंट में अविनाश पाल की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

    प्रयागराज शहर के सदर बाजार कैंट में अविनाश पाल की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

    HighLights

    1. हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

    2. 21 अप्रैल को युवक की होने वाली शादी पर लग गया ग्रहण

    3. प्रयागराज शहर के सदर बाजार, कैंट का रहने वाला था युवक

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार वाले खुशी से झूम रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस युवक को दो दिन बाद सेहरा पहनना था, उसके ऊपर मातम के फूल चढ़ाने पड़ रहे। यह दर्दनाक हादसा प्रयागराज शहर में हुआ, जिससे आस-पड़ोंस के लोगों की भी आंखें नम हो उठीं। 

    लखनऊ के अस्पताल में आज मौत हुई 

    हाइटेंशन तार की चपेट में आने से भावी दूल्हा झुलस गया। शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। शहर के सदर बाजार कैंट निवासी अविनाश पाल रेलवे में क्लर्क थे। उनकी 21 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शुक्रवार यानी 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे घर में मंडप लगाने का काम चल रहा था। घर के लोग शादी की रस्मों में जुटे थे, हंसी-खुशी का माहौल था।

    छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए अविनाश

    इसी दौरान अचानक छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर अविनाश बुरी तरह झुलस गए। गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसजीपीजीआइ लखनऊ रेफर कर दिया। वहां आज शनिवार को अविनाश की मौत हो गई। इससे 21 अप्रैल को होने वाली शादी पर पर ग्रहण लग गया। अविनाश की पीपलगांव निवासी एक युवती से तय थी। मनहूस खबर मिलते ही लड़की पक्ष में भी मातम पसर गया।

    यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए खुशखबरी : हमसफर व प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें दिल्ली के निकट दादरी तक दौड़ेगी, सफर होगा और आसान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से सभी बोर्ड के विद्यालयों में लागू होगी व्यवस्था

    खबरें और भी