Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से सभी बोर्ड के विद्यालयों में लागू होगी व्यवस्था

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 18 Apr 2026 01:49 PM (IST)

    प्रयागराज में बढ़ती गर्मी के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने यह निर्णय लिया है। अब सभी बोर ...और पढ़ें

    प्रयागराज के सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय तेज गर्मी के कारण 20 अप्रैल से बदल जाएगा।

    प्रयागराज के सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय तेज गर्मी के कारण 20 अप्रैल से बदल जाएगा।

    HighLights

    1. बढ़ती गर्मी के कारण DM के निर्देश पर BSA ने लिया निर्णय

    2. बीएसए बोले- प्रत्येक विद्यालयों को इस पर कड़ाई से अमल करना है

    3. स्कूलों के सुबह खुलने का समय 7.30 बजे, दोपहर 12 बजे बंद होंगे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का समय शीघ्र ही बदल जाएगा। सोमवार यानी 20 अप्रैल से स्कूल की नई टाइमिंग लागू हो जाएगी। ऐसी व्यवस्था तेज गर्मी के कारण प्रशासन ने लिया है।

    डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल का समय बदला 

    प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यह कदम लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए उठाया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवा भी चलने लगी है।

    सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल

    उन्होंने बताया कि इसके दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसई व अन्य बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाएगा। यह निर्देश सोमवार से लागू होगा। प्रत्येक विद्यालयों को इस पर कड़ाई से अमल करना है।

    यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए खुशखबरी : हमसफर व प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें दिल्ली के निकट दादरी तक दौड़ेगी, सफर होगा और आसान

    यह भी पढ़ें- UPPSC Assistant Professor Recruitment Exam : शिक्षाशास्त्र में एक पद पर 472, इतिहास में 194 और हिंदी में 185 दावेदार

    खबरें और भी