प्रयागराज में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले सात दिन तक लू और 47 डिग्री तापमान का अलर्ट
प्रयागराज में भीषण गर्मी और उमस जारी है, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक लू और 45-47 डिग्री सेल्सियस त ...और पढ़ें

सिविल लाइंस में तेज घूप से बचने के लिए इस तरह जाते लोग।-जागरण
HighLights
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
अगले सात दिन तक लू चलने का अलर्ट जारी।
तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सूर्यदेव ने तपिश बढ़ा दी है। शनिवार को दिनभर उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को आर्द्रता घटकर 29 प्रतिशत रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। पारा लगातार 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने क सुझाव दिया है।
दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 45 प्रतिशत रही, जबकि शाम तक यह घटकर 29 प्रतिशत पहुंच गई। रविवार को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
सोमवार से पारा और बढ़ने की उम्मीद है। यह 47 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर भी जा सकता है। 22 मई तक लगातार गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रात में भी पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- ‘आंगनबाड़ी केंद्र कहां बने याचिका से नहीं कर सकते तय, यह अधिकारियों का काम’; हाई कोर्ट ने PIL की खारिज
चिकित्सकों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, ओआरएस और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न जाएं। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
खबरें और भी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. शैलेंद्र राय के अनुसार पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।