Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Heatwave Alert : संगम नगरी में अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट, 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है पारा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 17 May 2026 03:59 PM (IST)

    Prayagraj Heatwave Alert प्रयागराज में अगले पांच दिनों तक भीषण लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की ...और पढ़ें

    Prayagraj Heatwave Alert प्रयागराज के सिविल लाइंस में भीषण गर्मी व तेज घूप से बचने के लिए शरीर को ढंककर जाते लोग। जागरण

    Prayagraj Heatwave Alert प्रयागराज के सिविल लाइंस में भीषण गर्मी व तेज घूप से बचने के लिए शरीर को ढंककर जाते लोग। जागरण

    HighLights

    1. भीषण गर्मी के साथ उमस और तल्ख धूप लोगों को झुलसा रही

    2. पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं से प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Heatwave Alert इन दिनों संगम नगरी भीषण गर्मी, उमस और सूर्य की तल्ख किरणों से तप रही है। रविवार की सुबह से ही गर्मी तेज थी, दोपहर में तो सूर्य की आग उगलती किरणों ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। आलम यह था कि लोग घरों में ही दुबके रहे। जो बाहर निकले भी वे शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढंके रहे। बाजार और सड़कों पर आवाजाही नाममात्र की रही। 

    लू व भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं 

    शनिवार को भी दिनभर उमस रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को आर्द्रता घटकर 29 प्रतिशत रह गई। वहीं आज 17 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सिसय के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का वर्चस्व रहेगा। पारा लगातार 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया है।

    18 मई से तापमान और बढ़ने की संभावना 

    रविवार को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सोमवार यानी 18 मई से पारा और बढ़ने की संभावना है। यह 47 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर भी जा सकता है। 22 मई तक लगातार गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रात में भी पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बाहर न निकलें 

    Prayagraj Heatwave Alert चिकित्सकों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, ओआरएस और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न जाएं। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी?

    Prayagraj Heatwave Alert इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. शैलेंद्र राय का कहना है कि पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज व आसपास का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है।

    यह भी पढ़ें- कलेजे के टुकड़ों को भीषण आग से बचाने के लिए खुद दे दी जान, एक-एक कर चारों बच्चों को सुरक्षित दूसरे की छत पर पहुंचाया था

    यह भी पढ़ें- बमबाजी व मारपीट के आरोप में 13 छात्र नामजद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों में हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई