प्रयागराज से कर्नाटक की सीधी यात्रा, 6 जून से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; 58 से 61 घंटे में पूरी होगी 2975 किमी की यात्रा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से हुब्बल्लि (कर्नाटक) के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 6 जून से 11 जुलाई तक हर ...और पढ़ें

प्रयागराज-हुब्बल्लि समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 जून से शुरू होगा।
HighLights
शनिवार को प्रयागराज से और मंगलवार को हुब्बल्लि से होगा संचालन
11 जुलाई तक होगा ट्रेन का संचालन, एसी से लेकर जनरल कोच लगे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कर्नाटक रूट पर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है तो अब परेशान मत हों। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कर्नाटक विशेष ट्रेन के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है। भीषण गर्मी की छुट्टियों में अगर आप दक्षिण भारत की सैर का मन बना रहे हैं, तो अब आपकी राह यह ट्रेन आसान कर देगी।
प्रयागराज जंक्शन से हर शनिवार सुबह रवाना होगी
प्रयागराज जंक्शन से हुब्बल्लि (कर्नाटक) के बीच यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 04113/04114 प्रयागराज से हर शनिवार को रवाना होगी। यात्रा की शुरुआत 6 जून से होने जा रही है, जो 11 जुलाई तक चलेगी। प्रयागराज से यह ट्रेन शनिवार सुबह 05:05 बजे चलकर अगले दिन यानी रविवार को दोपहर बाद हुब्बल्लि पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हुब्बल्लि से हर मंगलवार को चलेगी।
कानपुर होते हुए इन मार्गों से जाएगी विशेष ट्रेन
यह ट्रेन रास्ते में यह फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), इटावा, भिंड, ग्वालियर, गुना, बीना, भोपाल और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद यह ट्रेन काजीपेट, काचेगुडा, महबूबनगर और कर्नूल सिटी होते हुए कर्नाटक के हुब्बल्लि स्टेशन तक जाएगी।
गर्मी की भीड़ में रेलवे का तोहफा
कुल 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी से लेकर सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच हैं। लगभग 2975 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन करीब 58-61 घंटों में पूरा करेगी। गर्मी के इस मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन किसी तोहफे से कम नहीं है। अब आप बिना किसी परेशानी के अपनी लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं और दक्षिण भारत की संस्कृति व खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।
खबरें और भी
छिवकी से होकर जाने वाली ट्रेन 33 घंटे में पहुंचाती है
कर्नाटक के लिए अभी प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते बनारस-हुब्बल्लि एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक सोमवार को होता है। हालांकि यह ट्रेन मानिकपुर-सतना के रास्ते चलती है, इससे यह यात्रा 33 घंटे में ही पूरी हो जाती है।