Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इनर रिंग रोड के दूसरे चरण में 300 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित, प्रयागराज में भूमि अधिग्रहण को सर्वे शुरू

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:10 PM (IST)

    प्रयागराज में इनर रिंग रोड के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। NHAI ने सर्वे शुरू कर दिया है, जिसके तहत चार तहसीलों की 300 हेक् ...और पढ़ें

    प्रयागराज इनर रिंग रोड के दूसरे चरण के लिए एनएचएआइ तैयारी कर रही है।

    प्रयागराज इनर रिंग रोड के दूसरे चरण के लिए एनएचएआइ तैयारी कर रही है। 

    HighLights

    1. दूसरे फेज में चार तहसीलों की 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होगी

    2. इनर रिंग रोड को लेकर एनएचएआइ ने तैयारियां तेज कर दी है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद में इनर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर एनएचएआइ ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में भूमि अधिग्रहण को लेकर सर्वे का काम शुरू हो गया है। दूसरे फेज में चार तहसीलों की 300 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। वहीं तीन महीने के भीतर दूसरे फेज का डीपीआर तैयार हो जाएगा।

    48 किमी की रोड का निर्माण करेगी एनएचएआइ  

    एनएचएआइ की तरफ से दूसरे फेज में 48 किमी की रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सदर, सोरांव, बारा और कौशांबी की चायल तहसील के करीब 25 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। करीब तीन महीने के भीतर भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया जाएगा। फिर दूसरे फेज का काम शुरू होगा।

    गंगा-यमुना पर पुल, फ्लाईओवर आदि निर्माण होगा 

    दो साल में दूसरे फेज का काम पूरा किया जाना है। गंगा पर 3.5 किमी और यमुना पर 1.2 किमी का पुल, चार फ्लाईओवर, तीन आरओबी और 120 छोटे अंडरपास का निर्माण किया जाना है। पहले फेज में गंगा पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले चरण के अन्य कार्य भी अंतिम चरण में है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के 50 हजार किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित, किसी का खतौनी में नाम नहीं तो किसी में गड़बड़ी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के डॉ. आदित्य की संदिग्ध मौत मामले में हार्ट व बिसरा प्रिजर्व, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की उमड़ी भीड़

    खबरें और भी