Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में 31 जुलाई को सजेगा रोजगार मेला, हाईस्कूल, इंटर व ITI पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:25 PM (IST)

    प्रयागराज के प्रतापपुर में 31 जुलाई को ग्लोबल निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें टाटा मोटर्स और मदरसन जैसी कंपनियां ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. प्रयागराज में 31 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन।

    2. टाटा मोटर्स, मदरसन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती।

    3. हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई पास युवा पा सकेंगे रोजगार।

    संवाद सूत्र, प्रतापपुर(प्रयागराज)। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्लोबल निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रस्तीपुर की ओर से 31 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पहले प्रस्तावित तिथि में बदलाव करते हुए अब मेला 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

    संस्थान के प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, लखनऊ, मदरसन, नोएडा तथा रेनकूट समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होकर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों की योग्यता एवं कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    प्राचार्य सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्र के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से तिरुनेलवेली के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस, 4 फेरों में तय होगा धार्मिक और मेडिकल हब का सफर

    खबरें और भी