विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष की रेस्टोरेंट में पिटाई, सिविल लाइंस में वकीलों का प्रदर्शन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 03 Sep 2026 03:13 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडे की प्रयागराज के एक रेस्टोरेंट में कच्चे चावल की शिकायत ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की पिटाई मामले में सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे पर प्रदर्शन करते वकील। जागरण-

इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की पिटाई मामले में सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे पर प्रदर्शन करते वकील। जागरण

HighLights

  1. अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दिया

  2. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर स्थित सिविल लाइंस इलाके के एक रेस्टोरेंट में कच्चे चावल की शिकायत करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष व सीनियर अधिवक्ता विष्णु पांडे की रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने कथित रूप से बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इस घटना के विरोध में वकीलों ने सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दिया। इसके बाद गुरुवार को एकलव्य चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

एजी ऑफिस के पास रेस्टोरेंट का मामला 

बताया जाता है कि सिविल लाइंस स्थित महालेखाकार कार्यालय (एजी ऑफिस) के पास स्थित लोकनाथ रेस्टोरेंट में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडे बुधवार शाम मित्रों के साथ खाना खाने गए थे।

बीच सड़क की पिटाई

आरोप है कि खाने के दौरान चावल कच्चा होने की उन्होंने शिकायत की तो इस पर रेस्टोरेंट संचालक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उन्हें बीच सड़क पर पीटा गया। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें एक युवक वकील को मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि दैनिक जागरण वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: हंडिया थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड, जमीन के मामले में एक पक्ष की पैरवी करने के आरोप में कार्रवाई

यह भी पढ़ें- अपमान का बदला लेने के लिए दोस्तों ने की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, प्रयागराज के सोहागी पहाड़ से फेंकी थी लाश