विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपमान का बदला लेने के लिए दोस्तों ने की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, प्रयागराज के सोहागी पहाड़ से फेंकी थी लाश

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 03 Sep 2026 01:44 PM (IST)

प्रयागराज के फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या उसके दोस्तों ने अपमान का बदला लेने और ईर्ष्या के कारण की। हत्या ...और पढ़ें

प्रयागराज निवासी फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की फाइल फोटो।

प्रयागराज निवासी फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की फाइल फोटो।

HighLights

  1. गायब होने से पहले उसने किराए वाले फ्लैट पर गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन भी मनाया था

  2. धूमनगंज क्षेत्र के शेरवानी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहता था फोटोग्राफर आलोक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के शेरवानी कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहने वाले फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या करके सुहागी पहाड़ से लाश को फेंक दिया गया था। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही दोस्तों ने अपमान का बदला लेने के लिए किया था।

प्रतापगढ़ के कुंडा का मूल निवासी था आलोक

प्रतापगढ़ जनपद में कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी किसान कन्धई लाल गुप्ता का 27 वर्षीय बेटा आलोक गुप्ता 10 अगस्त 2026 को लापता हुआ था। गायब होने से पहले उसने किराए वाले फ्लैट पर गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन भी मनाया था। इसके बाद से वह कमरे पर नहीं लौटा और घरवालों से भी संपर्क नहीं हुआ। तब परेशान परिवार वालों ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

कड़ाई से पूछताछ में करीबी दोस्तों ने उगला राज

पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों के आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया। इसके बाद करीबी दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आलोक को साथ में ले जाया गया और फिर हत्या करके सोहागी पहाड़ से लाश को फेंक दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने लाश को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराया था।

मुख्य आरोपित व उसके दो साथी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में धूमनगंज पुलिस ने मुख्य आरोपित शुभम तिवारी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आलोक फोटोग्राफी के जरिए अधिक पैसा कमाता था। इसलिए उसके दोस्त ईर्ष्या करते थे। घटना से कुछ दिन पहले आलोक ने अपने साथियों को अपमानित भी किया था। उसी से नाराज होकर और रंजिश रखने वाले शुभम ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज में किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹140 करोड़ का माल जब्त; तीन राज्यों से 21 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- आरओ/एआरओ पेपर लीक के दो आरोपी गिरफ्तार, दो साल से चल रहे थे फरार