प्रयागराज: कांवरिया पथ पर नहीं बिकेगा मांस, मंगलवार को जारी होगा निर्देश; उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज नगर निगम ने कांवर यात्रा के दौरान कांवरिया मार्गों पर मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर एक महीने का प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सावन माह ...और पढ़ें

कांवर यात्रा वाले रास्तों पर मांस की दुकानें बंद कराई जाएगी।
HighLights
कांवर यात्रा मार्गों पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
सावन माह में एक महीने तक रहेगा प्रतिबंध लागू।
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांवर यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगम क्षेत्र से कांवर ले जाने वाले शिव भक्ताें की आस्था पर किसी प्रकार ठेस न पहुंचे इसके लिए कांवर यात्रा वाले रास्तों पर मांस की दुकानें बंद कराई जाएगी। यह दुकानें एक माह तक बंद की जाएगी।
कांवर यात्रा पर मांस, मछली, अंडे की दुकान बंद करने का निर्देश नगर निगम किया जाएगा। 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में मांस की दुकानों को बंद किए जाने को लेकिन नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक पूरी कर ली है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृतराज ने बताया कि कांवर वाले रूट के ढाबों और होटलों पर भी मांसाहारी भोजन बेचने पर रोक लगाई जाएगी। इसका निर्देश मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। निर्देश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।