Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसआरएन अस्पताल से ड्यूटी कर घर जा रहीं महिला डाॅक्टर से छेड़खानी, 24 घंटे के भीतर आरोपित गिरफ्तार, स्कूटी सीज

    By RAJENDRA PRASAD YADAVEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 03:14 PM (IST)

    प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रही एक महिला डॉक्टर के साथ चिंतामणि रोड पर छेड़खानी हुई। डॉक्टर ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया, ल ...और पढ़ें

    प्रयागराज के जार्जटाउन में महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रयागराज के जार्जटाउन में महिला डॉक्टर से छेड़खानी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    HighLights

    1. प्रयागराज के चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने रात में हुई घटना

    2. भुक्तभोगी महिला जूनियर रेजिडेंट ने शोहदे को दौड़ाया तो भाग गया

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एक तरफ जहां पुलिस छेड़खानी समेत महिला अपराध को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, वहीं कुछ शोहदे पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जार्जटाउन के चिंतामणि रोड का है।

    जार्जटाउन थाने पहुंचे डॉक्टर

    स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से ड्यूटी समाप्त कर गुरुवार रात करीब 9:50 बजे कमरे पर लौट रही एक महिला जूनियर रेजिडेंट से शोहदे ने छेड़खानी की। जूनियर रेजिडेंट ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला। जानकारी साथी डाक्टरों को हुई तो वह रात में ही जार्जटाउन थाने पहुंच गए।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित गिरफ्तार  

    जूनियर रेजिडेंट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी स्कूटी को भी सीज कर दिया।

    किराए पर कमरा लेकर जार्जटाउन में रहती हैं 

    स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में कार्यरत एक महिला जूनियर रेजिडेंट दूसरे जनपद की रहने वाली हैं। वह जार्जटाउन क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद अस्पताल में कार्यरत अपनी महिला डाक्टर दोस्त के साथ स्कूटी से कमरे पर जा रही थीं।

    दोनों महिला डॉक्टरों ने दौड़ाया भी था 

    जैसे ही वह चिंतामणि रोड स्थित विंटेज हाल के सामने पहुंचीं पीछे से स्कूटी सवार शोहदे ने छेड़खानी की। इस पर दोनों महिला डाक्टरों ने विरोध किया और चिल्लाने लगीं। जिस पर वह तेजी से स्कूटी लेकर भाग निकला। हालांकि दोनों ने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग चुका था। इसकी सूचना साथी डाक्टरों को दी गई, जिस पर सभी थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

    खबरें और भी

    स्कूटी नंबर ट्रेस हुआ तो पकड़ा गया आरोपित 

    थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें स्कूटी नंबर ट्रेस हुआ तो वाहन स्वामी को पकड़ा गया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने स्कूटी राकेश यादव उर्फ छोटू निवासी लिडिल रोड जार्जटाउन को बेचा था। राकेश ने स्कूटी को अभी अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया है।

    राकेश ने छेड़खानी की बात कबूली

    पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी भी बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने जूनियर रेजिडेंट के साथ छेड़खानी की थी। वह मूलरूप से नरहन थाना फेफना जिला बलिया का रहने वाला है। यहां एक व्यवसायी की कार चलाता है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भांग विक्रता पर बदमाशों ने तीन फायर किए, बाल-बाल बचा, बाइक से हुए फरार, शिवकुटी की घटना

    यह भी पढ़ें- मिट्टी से बाहर निकले हाथ और बाल काे कुत्ते नोच रहे थे, पुलिस ने खुदवाया मिट्टी तो सहम गए लोग