Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिट्टी से बाहर निकले हाथ और बाल काे कुत्ते नोच रहे थे, पुलिस ने खुदवाया मिट्टी तो सहम गए लोग

    By Brijesh SrivastavaEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 01:44 PM (IST)

    प्रयागराज के थरवई में लखरावा गांव के पास एक बाग में एक अज्ञात महिला का शव दफना हुआ मिला। ग्रामीणों ने मिट्टी से बाहर निकले हाथ और बाल देखकर पुलिस को स ...और पढ़ें

    प्रयागराज के थरवई में लखरावा गांव में युवती का शव मिलने के बाद घटनास्थल की जांच करते डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत। जागरण

    प्रयागराज के थरवई में लखरावा गांव में युवती का शव मिलने के बाद घटनास्थल की जांच करते डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत। जागरण 

    HighLights

    1. प्रयागराज में महिला की हत्या करके शव बाग में दफना दिया गया

    2. थरवई के लखराव गांव किनारे मिट्टी में गड़ा था, गला दबाकर हत्या की आशंका

    संसू, थरवई, प्रयागराज। गंगापार में थरवई के लखरावा गांव किनारे स्थित बाग में एक महिला की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीण जब बाग की तरफ गए तो महिला की लाश देखकर सन्न रह गए। खबर पाकर थरवई पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की गई। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। गला दबा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

    पुलिस ने दफन शव को बाहर निकलवाय 

    लखरावा गांव के किनारे स्थित बाग की तरफ शनिवार की सुबह ग्रामीण गए तो उन्होंने जमीन में दफन एक महिला के सिर का कुछ भाग और एक हाथ बाहर निकला देखा। कुछ ही देर में यह खबर चारों तरफ फैल गई। पल भर में ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। थरवई पुलिस के साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दफन शव को बाहर निकलवाया गया।

    शरीर पर चोट के निशान नहीं

    लाश को देखकर अधिकारियों ने तीन-चार दिन पहले घटना होने की आशंका जताई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिलने के कारण गला दबाकर हत्या की आशंका भी जताई गई है। एसीपी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

    शरीर पर सूजन और कीड़े लग चुके थे

    महिला की उम्र करीब 25 प्रतीत हो रही है। चेहरा स्पष्ट न होने के साथ शरीर पर सूजन और कीड़े लग चुके थे। इससे अंदेशा है कि करीब तीन दिन पहले हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाया गया है। युवती ने हरे रंग की लेगी, कुर्ता-सलवार पहनी थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जूता और मोजा भी पुलिस को मिला है। जिस बाग में महिला का शव गाड़ा गया, वह रामचंद्र यादव की बताई जाती है। 

    खबरें और भी

    फोरेसिक टीम ने भी एकत्र किए नमूने

    महिला का पैर दुपट्टे से बंधा था। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को छुपाने की नीयत से जमीन में गाड़ दिया गया। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान किया जा रहा है।विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। कुत्तों के द्वारा शव की नोचने की बात को थरवई पुलिस ने इनकार कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    एसीपी मौके पर पहुंचे, लाश की नहीं हुई शिनाख्त

    प्रयागराजः एक युवती की हत्या कर लाश को बाग में दफन कर दिया गया। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चंद्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ को दूर हटाया गया। मिट्टी में दबी लाश को खोदाई कर बाहर निकाला गया। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष रही होगी। शव फूला था और शरीर में जगह-जगह कीड़े रेंग रहे थे। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि कहीं दूर की महिला होगी और तीन-चार दिन पहले उसकी हत्या कर यहां लाकर उसकी लाश को बाग में दफन किया होगा, ताकि इसकी पहचान न हो सके और उन हत्यारों का पता न लगाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- नशे में कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भांग विक्रता पर बदमाशों ने तीन फायर किए, बाल-बाल बचा, बाइक से हुए फरार, शिवकुटी की घटना