Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून की प्रयागराज में एंट्री, हल्की बारिश से उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; 10 जुलाई के बाद झमाझम वर्षा देगी राहत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:39 PM (IST)

    मानसून ने प्रयागराज में दस्तक दे दी है, लेकिन हल्की बारिश से उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुल ...और पढ़ें

    मानसून की आमद प्रयागराज में हो गई, रविवार को बारिश के बीच जाते वाहन सवार। जागरण

    मानसून की आमद प्रयागराज में हो गई, रविवार को बारिश के बीच जाते वाहन सवार। जागरण

    HighLights

    1. 6-7-8 जुलाई को हल्की बारिश या गरज-चमक संग पड़ेंगी बौछारें

    2. अभ्सी आसमान में घने बादल छाए हैं लेकिन उमस से राहत नहीं

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मानसून की आमद प्रयागराज में हो गई है। आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बारिश भी आज रविवार को हुई। इसके बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी है। उन्हें अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है।

    छाए बादल, हल्की बारिश पर उमस बरकरार 

    रविवार को जिले के कुछ इलाकों में हल्की और कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हुई, लेकिन यह बारिश गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच वातावरण में नमी बनी रही, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

    आज का न्यूनतम तापमान 

    मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई (एनआईएल)। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस का असर और बढ़ गया। अधिकतम तापमान का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं हो सका।

    आगामी दिनों में बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल सकता है। 6 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    7-8 जुलाई को बौछारें पड़ेंगी

    इसके बाद 7 और 8 जुलाई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    10 जुलाई के बाद झमाझम बारिश होगी

    मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 जुलाई को बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी। आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा तथा एक-दो दौर की बारिश होने के संकेत हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

    गिरेगा तापमान, मिलेगी उमस से राहत 

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होती हैं तो तापमान में और गिरावट आएगी तथा उमस से राहत मिलेगी। वहीं किसानों की भी निगाहें अच्छी बारिश पर टिकी हैं, क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई और खेतों में पर्याप्त नमी के लिए नियमित वर्षा जरूरी है। फिलहाल शहरवासियों को तेज बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी और उमस के लंबे दौर से राहत मिल सके।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के एक लाख लोगों के लिए खुशखबरी : जार्जटाउन, टैगाेर टाउन सहित 10 वार्डों में जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, LSLRD कोच में अब उपलब्ध होंगी रोजाना 6,000 अतिरिक्त सीटें