Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रायगराज नगर निगम वर्षों से आवंटित दुकानों का बढ़ाएगा किराया, नए सिरे से एलाटमेंट भी करेगा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 15 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    प्रयागराज नगर निगम अपनी आवंटित दुकानों का किराया बढ़ाने और नए सिरे से आवंटन करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में 698 दुकानों और 629 चबूतरे से निगम को ...और पढ़ें

    प्रयागराज नगर निगम कार्यालय। फाइल फोटो

    प्रयागराज नगर निगम कार्यालय। फाइल फोटो 

    HighLights

    1. 696 दुकान और 629 चबूतरा आवंटित किया है

    2. दो करोड़ रुपये प्रति वर्ष निगम की आय होती है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम वर्षों से आवंटित दुकानों का नए सिरे से आवंटन करेगा। आवंटन करने के साथ ही दुकानों के किराए में संशोधिन करने के साथ वृद्धि की जाएगी। वर्तमान समय में 698 दुकान ओर 629 चबूतरा से नगर निगम को दो करोड़ रुपये से अधिक आय होती है, किसी दुकान से 500 तो किसी से 800 रुपये किराया लिया जाता है।

    समय के साथ किराया बहुत कम होने से निगम को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। जहां पर निगम की दुकानें हैं, उसके आसपास निजी भवन स्वामी पांच हजार से सात हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूल रहे हैं। निगम की आय बढाने के लिए नए सिरे से किराया और दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

    सिविल लाइंस,चौक,अल्लापुर, तेलियरगंज,दारागंज,मुंडेरा,जानसेनगंज आदि क्षेत्रों में निगम की दुकान और चबूतरा हैं। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का कहना है कि दुकानों के किराया संशोधन और नए सिरे से आवंटन की तैयारी चल रही है। जल्द ही संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा।

    नगर निगम की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 98 करोड़ रुपये के आसपास गृहकर की वसूली की जा चुकी है। अधिक से अधिक वसूली हो इसके लिए अवकाश वाले दिन भी गृहकर जमा करने के लिए काउंटर जोनल कार्यालयों में खोला जाएगा। मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि होली के अलावा अन्य अवकाश वाले दिन गृहकर जमा करने के लिए काउंटर खोला जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ASD वोटर्स के लिए खुशखबरी, मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए भर सकेंगे फार्म-6

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा लेने 12 परीक्षक नहीं पहुंचे, 1253 परीक्षार्थी प्रभावित, मिलेगा अवसर